अफ्रीका का सींग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(अफ्रीका के सींग से अनुप्रेषित)
अफ्रीका का सींग में आने वाले अफ़्रीकी देश

अफ्रीका का सींग, (सोमाली: Geeska Afrika, अंग्रेजी: Horn of Africa, गीज़: የአፍሪካ ቀንድ, अरबी: القرن الأفريقي) (वैकल्पिक रूप से पूर्वोत्तर अफ्रीका और कभी कभी सोमाली प्रायद्वीप) पूर्वी अफ्रीका का एक प्रायद्वीप है जो अरब सागर में सैकड़ों किलोमीटर तक फैला है और अदन की खाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। मानचित्र पर इसका स्वरूप एक सींग के समान लगता है इसी लिए इसे यह नाम दिया गया है। यह अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे पूर्वी विस्तार है। इसको मध्ययुगीन काल में बिलाद अल बरबर ("बरबरों की भूमि")[1][2][3] कहा जाता था। अफ्रीका का सींग के क्षेत्र में इरिट्रिया, जिबूती, इथियोपिया और सोमालिया जैसे देश स्थित हैं।[4][5][6][7] इसका क्षेत्रफल लगभग 2000000 किमी² (772200 वर्ग मील) है और लगभग 10.02 करोड़ लोग यहाँ निवास करते हैं (इथियोपिया: 7.5 करोड़, सोमालिया: 1.0 करोड़, इरिट्रिया: 45 लाख और जिबूती: 7 लाख)। इथियोपिया अध्ययन और सोमाली अध्ययन के अंतर्गत अफ्रीका का सींग पर क्षेत्रीय अध्ययन किए गए हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. J. D. Fage, Roland Oliver, Roland Anthony Oliver, The Cambridge History of Africa, (Cambridge University Press: 1977), p.190
  2. George Wynn Brereton Huntingford, Agatharchides, The Periplus of the Erythraean Sea: With Some Extracts from Agatharkhidēs "On the Erythraean Sea", (Hakluyt Society: 1980), p.83
  3. John I. Saeed, Somali - Volume 10 of London Oriental and African language library, (J. Benjamins: 1999), p. 250.
  4. Robert Stock, Africa South of the Sahara, Second Edition: A Geographical Interpretation, (The Guilford Press: 2004), p. 26
  5. Michael Hodd, East Africa Handbook, 7th Edition, (Passport Books: 2002), p. 21: "To the north are the countries of the Horn of Africa comprising Ethiopia, Eritrea, Djibouti and Somalia."
  6. Encyclopaedia Britannica, inc, Jacob E. Safra, The New Encyclopaedia Britannica, (Encyclopaedia Britannica: 2002), p.61: "The northern mountainous area, known as the Horn of Africa, comprises Djibouti, Ethiopia, Eritrea, and Somalia."
  7. Sandra Fullerton Joireman, Institutional Change in the Horn of Africa, (Universal-Publishers: 1997), p.1: "The Horn of Africa encompasses the countries of Ethiopia, Eritrea, Djibouti and Somalia. These countries share similar peoples, languages, and geographical endowments."