२६ फरवरी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| << | फ़रवरी | >> | ||||
| र | सो | मं | बु | गु | शु | श |
| १ | २ | |||||
| ३ | ४ | ५ | ६ | ७ | ८ | ९ |
| १० | ११ | १२ | १३ | १४ | १५ | १६ |
| १७ | १८ | १९ | २० | २१ | २२ | २३ |
| २४ | २५ | २६ | २७ | २८ | एक्स्प्रेशन गलती: अनपेक्षित >= ओपरेटर | |
| 2013 | ||||||
26 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 57वॉ दिन है। साल मे अभी और 308 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 309)।
अनुक्रम |
प्रमुख घटनाएँ [संपादित करें]
- 1991 - इराक़ी रेडियो पर सद्दाम हुसैन ने कुवैत से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा की ।
- 2001 - तालिबान ने बमयन, अफ़ग़ानिस्तान में दो विशाल बुद्ध की प्रतिमाओं को विस्फोटकों से तोड़ दिया । तालिबान का कहना था कि इस्लाम में बुतपरस्ती (मूर्तिपूजा) की सख़्त मनाही है ।
- 2010-
- चिली में 8.3 की तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केद्रबिंदु सेंटियागो से लगभग 340 किलोमीटर दूर स्थित था।
- अफगानिस्तान में आतंकवादी हमलों में 9 भारतीय नागरिक मारे गए।
- समरेश जंग ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप में 25 मी एयर पिस्टल टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा दोनों में स्वर्ण जीता तथा गगन नारंग और जयदीप करमाकर ने 50 मी राइफल प्रोन युगल स्पर्धा में मीट रिकॉर्ड तोड़े।
- 2011- अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
जन्म [संपादित करें]
- 1802 - विक्टर ह्यूगो, फ्रेंच लेखक
- 1908 - लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार
- 1922-
- विलियम बौमॉल, अमेरिकी अर्थशास्त्री
- मार्गरेट लीटन, ब्रिटिश अभिनेत्री (मृ. 1976)
- 1928 - एरियल शरॉन, इसरायली प्रधानमंत्री
- 1932 - जॉनी कैश
- 1982 - ना ली - महिला टेनिस खिलाड़ी
निधन [संपादित करें]
- 1966 - विनायक दामोदर सावरकर, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी