२०१७ एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

२०१७ एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप ,एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का २२वां  संस्करण है। यह भारत के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में ०६ जुलाई से ०९ जुलाई २०१७ आयोजित होगा ।[1] भुवनेश्वर एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला तीसरा भारतीय शहर है, इस समारोह में ४५ देशों के ८०० एथलीट  भाग लेंगे। [2]

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 22 वां संस्करण मूल रूप से झारखंड के रांची में होने का आयोजन किया गया था। इस आयोजन की मेजबानी करने में रांची की अक्षमता के बाद, भुवनेश्वर को इस चैंपियनशिप की मेजबानी  के लिए  चुना गया।  [3]

लोगो और शुभंकर[संपादित करें]

8 मई 2017 को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का लोगो और शुभंकर भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में जारी किया गया था। ऑलीव रिडले समुद्री कछुए का प्रतिनिधित्व करने वाला ओली  को  इस चैंपियनशिप के लिए शुभंकर बनाया गया है। [4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "22nd Asian Athletics Championship 2017". Asian Athletics Championship. मूल से 8 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 6, 2017.
  2. "22ND ASIAN ATHLETICS CHAMPIONSHIPS 2017". मूल से 13 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मई 2017.
  3. "Bhubaneswar to host Asian Athletics Championships in July". Times of India. March 14, 2017. मूल से 25 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मई 2017.
  4. Jha, Jitesh (May 9, 2017). "Olive Ridley to be mascot of Asian Athletics Championships". Jagran Josh. मूल से 13 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मई 2017.