स्वामी ज्ञानानंद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वामी ज्ञानानंद
जन्म 1957
अंबाला, हरियाणा, भारत
पेशा आध्यात्मिक गुरु

स्वामी ज्ञानानंद (जन्म; 1957, अंबाला, हरियाणा, भारत) एक शिक्षाविद, दार्शनिक, मार्गदर्शक, लेखक और योगी हैं। नैतिकता, मूल्यों, और गीता पर उनकी किताबें और व्याख्यान कई लोगों के लिए एक अध्याय बन गए हैं।[1][2]

जीवनी[संपादित करें]

स्वामी ज्ञानानंद का जन्म 15 मई 1957 को हरियाणा राज्य के अंबाला शहर में हुआ था।[3] उन्होंने अंबाला से स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में स्नातक स्तर तक राजनीतिक विज्ञान का अध्ययन किया। उन्होंने मास्टर की दो डिग्री हासिल की।[4] स्वामी ज्ञानानंद ने अब तक कई किताबें भी लिखी है जिसमें गीता प्रेरणा, कृपा और ज्ञान साधना है।[5]

श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति[संपादित करें]

ध्यान, सेवा, और मानवता के प्रति समर्पण (सत्संग, सेवा और सुमिरन) के दिव्य विचारों के लिए समर्पित ज्ञानानंद ने इस समिति (संगठन) की स्थापना की।[6] वह 1990 से लगातार ध्यान और प्रार्थनाओं के व्यावहारिक लाभ सिखा रहे हैं और दिन-प्रतिदिन जीवन की समस्याओं और उनके समाधानों के लिए प्रेरणा देते हैं।[7] जबकि उन्होंने युवा से लेकर बूढ़ों तक को गीता का ज्ञान देने के लिए जीओ (जी.आई.ई.ओ.) गीता[8] की स्थापना की।[9]

इसके अलावा स्वामी ज्ञानानंद विश्व भर में गीता महोत्सव करवाते आ रहे हैं। उन्होंने माॅरीशस, लंदन इत्यादि बड़े-बड़े शहरों में गीता महोत्सव का आयोजन किया है।[10]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Automation, Bhaskar (19 अगस्त 2019). "सेवा करना किसी पर अहसान नहीं यह तो कर्तव्य है: स्वामी ज्ञानानंद". Dainik Bhaskar. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2019.
  2. "लंदन में शोभा यात्रा के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव समाप्त". Punjab Kesari. 13 अगस्त 2019. मूल से 2 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2019.
  3. "गुरु देव जी". मूल से 4 जुलाई 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मई 2022.
  4. "Curtains on Gita festival in London". मूल से 2 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2019.
  5. "हर भारतीय के लिए गौरव का पल, ब्रिटिश संसद में विराजमान होगी गीता, गूंजेंगे पावन श्लोक". Amar Ujala. मूल से 2 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2019.
  6. "ब्रिटिश संसद में गीता स्थापना के साक्षी बने साढौरा के लोग". Amar Ujala. मूल से 2 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2019.
  7. Pioneer, The. "Gita Mahotsav in Mauritius concludes" (अंग्रेज़ी में). The Pioneer. मूल से 2 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2019.
  8. Pioneer, The. "Gita Jayanti at London from August 9" (अंग्रेज़ी में). The Pioneer. मूल से 2 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2019.
  9. Aug 12, TNN. "1,500 NRIs attend international Gita seminar in London | Chandigarh News - Times of India" (अंग्रेज़ी में). The Times of India. मूल से 27 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2019.
  10. "गीतामय हुआ लंदन शहर, पवित्र श्‍लोकोच्‍चारण व शंख ध्‍वनि से जागृत हुआ ब्रिटेन". मूल से 4 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 सितम्बर 2019.