सौ साल का एकांत

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
हंगरी में "सौ साल का एकांत" की एक नाटकीय प्रस्तुति में अभिनेत्री दानिस लीदिया

सौ साल का एकांत (स्पेनी: Cien años de soledad, सियेन अन्योस दे सोलेदाद) गेब्रियल गार्सिया मार्ख़ेस द्वारा लिखित एक उपन्यास है जो एक काल्पनिक बुएन्दीआ (Buendía) नामक परिवार की कई पीढ़ियों की दास्तान है। कहानी का घटनास्थल दक्षिण अमेरिका के कोलम्बिया देश में ओरिनोको नदी के किनारे स्थित माकोन्दो (Macondo) नाम का शहर है जिसे बुएन्दीआ परिवार का पितामह, ख़ोसे आर्कादियो बुएन्दीआ (Jose Arcadio Buendía) स्थापित करता है। यह उपन्यास सन् 1967 में छपा था और मार्ख़ेस की सबसे श्रेष्ठ रचना मानी जाती है। इसकी 2 करोड़ से अधिक प्रतियाँ बिक चुकी हैं और 37 भाषाओँ में अनुवाद किया जा चुका है।[1]

एक ओर तो कहानी बिलकुल सत्य लगनी वाली घटनाओं पर आधारित है लेकिन बीच-बीच में जादूई चीज़ें भी घटती रहती हैं। यह सत्य और जादू का मिश्रण 1960 और 1970 के दशकों में दक्षिण अमेरिका से आने वाले बहुत से उपन्यासों में देखा गया था।[2]

इन्हें भी देखें [संपादित करें]

सन्दर्भ [संपादित करें]

  1. Bell-Villada, Gene H. (2002). Gabriel García Márquez's One Hundred Years of Solitude: A Casebook. Oxford University Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0195144554. 
  2. One hundred years at forty ("सौ साल" चालीस साल की उम्र पर)