सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया
|
|
|
|
| राजनैतिक | |
|---|---|
| - देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| - राज्य | कैलिफ़ोर्निया |
| - काउन्टियां | सैक्रामेण्टो |
| भौगोलिक (क्षेत्रफल) | |
| - नगर | २५७.० किमी² |
| - भूमिक्षेत्र | २५१.६ किमी² |
| - जलक्षेत्र | ५.४ किमी² |
| - ऊँचाई | ८ मीटर |
| जनसांख्यिकी (२००७)[1] | |
| - नगर | ४,६७,३४३ |
| - घनत्व | १,८१८/किमी² |
| - महानगर | २१,०३,९५६ |
| - क्षेत्रीयता | सैक्रामेण्टन हिन्दी: सैक्रामेण्टोनियाई या सैक्रामेण्टो-वासी |
| अतिरिक्त सूचना | |
| समय क्षेत्र | पीएसटी: यूटीसी-८ |
| ग्रीष्मकालीन (डीएसटी) | सीडीटी: यूटीसी-७ |
| अक्षांश देशान्तर |
३८°३३′२०″उ १२१°२८′८″प |
सैक्रामेण्टो, संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य की राजधानी है। यह नगर कैलिफ़ोर्निया की सरकार और विधानमण्डल का गृह-नगर है। यहाँ की अनुमानित जनसंख्या ४,५०,००० (२००७) से अधिक है। इसके अतिरिक्त इसके आसपास के क्षेत्रों में (उपनगरों में) १७ लाख के लगभग लोग और रहते है। २००४ में टाइम पत्रिका ने इस नगर को संराअमेरिका के सबसे विविध नगर का दर्जा दिया था।[2]
सैक्रामेण्टो शब्द स्पेनी और पुर्तगाली भाषाओं से आया है जिसका अर्थ होता है पवित्र विधियाँ। सैक्रामेण्ट एक प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान है जिससे लोगों को ईश्वरीय प्रेम प्राप्त होता है।
सैक्रामेण्टो की स्थापना १८४८ में जॉन सुट्टर द्वारा की गई थी। यह स्थान कैलिफ़ोर्निया की स्वर्ण होड़ (द गोल्ड रश) के दौरान बहुत महत्वपूर्ण था। स्वर्ण होड़ वह समय था जब कैलिफ़ोर्निया में सोने की खोज हुई। बहुत से लोग सोना पाने की लालसा में कैलिफ़ोर्निया आए। उस समय में, सैक्रामेण्टो वह स्थान था जहाँ पर रेलमार्ग का अन्त होता था। इसी स्थान पर पॉनी एक्सपेस का अन्तिम स्टेशन था।
सैक्रामेण्टो उस स्थान पर हैं जहाँ पर अमेरिका नदी, सैक्रामेण्टो नदी से मिलती थी। सैक्रामेण्टो की स्थापना के समय में यह बात बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि इससे जहाज़ माल को प्रशांत महासागर से इस स्थान तक ला सकते थे। सैक्रामेन्टो एक प्रकार का रेलमार्गों का कस्बा था। इस कारण सैक्रामेन्टो एक पोतगाह कस्बा बना और इस कारण सैक्रामेण्टो व्यापार करने का एक बहुत महत्वपूर्ण केन्द्र बना। केविन जॉनसन, सैक्रामेण्टो के महापौर हैं।
संदर्भ
- ↑ "ई-१ नगरों, काउन्टियों, और राज्य के लिए वार्षिक प्रतिशत परिवर्तन समेत जनसंख्या अनुमान — १ जनवरी, २००५ और २००६" (पीडीएफ़). कैलिफ़ोर्निया वित्त विभाग. http://www.dof.ca.gov/HTML/DEMOGRAP/ReportsPapers/Estimates/E1/documents/e-1press.pdf. अभिगमन तिथि: १६-११-२००६.
- ↑ संराअमेरिका के सबसे विविध नगर में आपका स्वागत - टाइम
बाहरी कड़ियाँ
- सैक्रामेण्टो का आधिकारिक जालपृष्ठ (अंग्रेज़ी)
|
|||||||||||