सेरानिडाए

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सेरानिडाए
Serranidae
कुबड़ा ग्रूपर (Humpback grouper)
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii)
गण: पर्सिफ़ोर्मेज़ (Perciformes)
उपगण: परकोइडेई (Percoidei)
अधिकुल: पर्कोइडेआ (Percoidea)
कुल: सेरानिडाए (Serranidae)
स्वेनसन, १८३९
उपकुल

सेरानिडाए (Serranidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक विस्तृत कुल है। इस कुल में ६५ वंशों के अंतर्गत लगभग ४५० मछली जातियाँ श्रेणीकृत हैं। इसमें समुद्री बैस और ग्रूपर मछलियाँ भी शामिल हैं। सेरानिडाए कुल की अधिकांश मछलियाँ छोटे आकार की हैं (कुछ तो १० सेंटीमीटर से भी कम), लेकिन महान ग्रूपर (Epinephelus lanceolatus) विश्व की सबसे बड़ी हड्डीदार मछलियों में से एक है: यह २.७ मीटर (८ फ़ुट १० इंच) तक लम्बी और ४०० किलोग्राम तक भारी हो जाती है। सेरानिडाए कुल की मछलियाँ विश्वभर के ऊष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय सागरों में पाई जाती हैं।[1][2][3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Froese, Rainer and Pauly, Daniel, eds. (2016). "Epinephelus lanceolatus" in FishBase. October 2016 version.
  2. Randall, John E. (1998). Paxton, J.R.; Eschmeyer, W.N., eds. Encyclopedia of Fishes. San Diego: Academic Press. pp. 195–199. ISBN 0-12-547665-5.
  3. Cribb, T. H.; Bray, R. A.; Wright, T.; Pichelin, S. (2002). "The trematodes of groupers (Serranidae: Epinephelinae): knowledge, nature and evolution". Parasitology. 124: S23–S42. doi:10.1017/s0031182002001671.