सेन्दाई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

निर्देशांक: 38°16′5.6″N 140°52′9.9″E / 38.268222°N 140.869417°E / 38.268222; 140.869417

सेन्दाई
仙台市
मनोनीत शहर
Skyline of सेन्दाई
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude।
देश जापान
क्षेत्रतोहोकू
प्रान्तमियागी
शासन
 • महापौरकाज़ुको कोरी
क्षेत्र786.30 किमी2 (303.59 वर्गमील)
जनसंख्या (अगस्त 2017)
 • कुल10,86,012
 • घनत्व1380 किमी2 (3,600 वर्गमील)
समय मण्डलजापान मानक समय (यूटीसी+9)
दुरभाष022-261-1111
वेबसाइटऔपचारिक जालस्थल(जापानी)

सेंडाई (仙台 市 सेंडाई-शि) जापान के मियागी प्रान्त की राजधानी, तोहोकु क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर और टोक्यो के उत्तर में दूसरा सबसे बड़ा शहर है। 1 अगस्त 2017 तक, शहर की आबादी 1,086,012 थी, और जापान के 20 मनोनीत शहरों में से एक है। शहर का कुल क्षेत्रफल 786.30 वर्ग किलोमीटर (303.59 वर्ग मील) है।

11 मार्च, 2011 को, शहर के तटीय इलाकों में 9.0 अपतटीय भूकंप से भयावह क्षति हुई, जिससे एक विनाशकारी सुनामी भी उत्पन्न हुई।

भूगोल[संपादित करें]

सेन्दाई 38°16'05" उत्तर एवं 140°52'11" पूर्वी अक्षांश में स्थित है। शहर का क्षेत्रफल 788.09 किमी² है, और यह प्रशांत महासागर से ओयु पर्वत तक फैला हुआ है, जोकि मियागी प्रांत की पूर्वी और पश्चिमी सीमाएं हैं। नतीजतन, शहर का भूगोलिक परिदृश्य काफी विविधपूर्ण है। जैसे पूर्वी सेन्दाई एक मैदानी क्षेत्र है, शहर का केंद्र पहाड़ीनुमा है, और पश्चिमी क्षेत्र पर ऊंची पर्वतमालयें हैं। शहर का सबसे ऊंचा स्थान फ़नगाटा पर्वत है, जोकि समुद्रतल से 1,500 मीटर (4,921 फीट) ऊंचा है। हिरोसे नदी (広 瀬 川 हिरोसे-गावा) सेन्दाई में 45 किलोमीटर (28 मील) तक फैली हुई है। नदी के प्राकृतिक नहर का उपयोग कर इसके किनारे सेन्दाई किला बनाया गया था। 1950 के दशक तक नदी में अक्सर बाढ़ आया करती थी, लेकिन 1960 और 1970 के दशक में बनाये गये बांधों के कारण यह अब कभी-कभी ही आते है।

सेंडाइ में एक आर्द्र उप-उष्णकटिबंधीय (कोपेन सीएफए) जलवायु हैं, इसीलिये यहाँ न तो टोक्यो की तरह बहुत गर्म गर्मियाँ होती हैं, और न ही साप्पोरो की तरह सर्दियों में बर्फबारी होती हैं। हलांकि महत्वपूर्ण मौसमी अन्तर बरकरार रहता है, सर्दियाँ शांत और अपेक्षाकृत शुष्क होती हैं, जिसमें जनवरी का औसत तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस (34.7 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक चला जाता हैं। ग्रीष्मकाल में औसतन तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस (75.4 डिग्री फारेनहाइट) तक चला जाता है। शहर में तुफान (टाइफ़ून) बहुत कम ही आते है। यहाँ 10 सेंटीमीटर (4 इंच) से अधिक वर्षा वाले औसतन केवल 6 दिन ही होते है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

2005 में, शहर की अनुमानित आबादी 1,028,214 थी और जनसंख्या घनत्व 1,304.10 व्यक्ति प्रति किमी² था। शहर का कुल क्षेत्रफल 788.09 किमी² हैं। इस समय शहर के अधिकांश आबादी ट्रेन और मेट्रो स्टेशनों के करीब शहरी क्षेत्रों में बसते हैं। सेन्दाई में औसत आयु 38.4 है, जो इस शहर को जापान के सबसे कम औसत आयु वाले शहरों में से एक बना देता है।

माउंट आओबा पर स्थित सेन्दाई किले से शहर का दृश्य

अर्थव्यवस्था[संपादित करें]

सेन्दाई तोहोकु क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का केंद्र है, और यह क्षेत्र के रसद और परिवहन का अड्डा है। 2010 में सेन्दाई महानगर क्षेत्र की जीडीपी, 61.7 यूएस डॉलर बिलियन थी।[1][2] शहर की अर्थव्यवस्था खुदरा बाजारा और सेवाओं पर निर्भर करती है, रोज़गार का लगभग दो तिहाई हिस्सा इन्हीं दो उद्योग से आता हैं। 2016 में सेन्दाई के लिए अनुमानित सकल उत्पादन 45.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी।[3] क्षेत्र में वार्षिक वस्तु की बिक्री लगभग 73.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचती है, जबकि विनिर्मित सामान की मात्रा 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचती है। तोहोकु इलेक्ट्रिक पावर, बिजली के एक प्रमुख क्षेत्रीय सप्लायर, का मुख्यालय सेन्दाई में है। 2016 में, सेन्दाई पर्यटन ने अनुमानित 2.229 मिलियन आगंतुकों को आकर्षित किया।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Yoshitsugu Kanemoto. "Metropolitan Employment Area (MEA) Data". Center for Spatial Information Science, The University of Tokyo. मूल से 2 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 नवंबर 2017.
  2. Conversion rates - Exchange rates Archived 2018-02-01 at the वेबैक मशीन - OECD Data
  3. "Industry in Sendai 2016" (PDF). Sendai City. 2016. मूल (PDF) से 14 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि November 11, 2016.