सेंधिल राममूर्ति
| सेंधिल राममूर्ति | |
|---|---|
सेंधिल राममूर्ति, 2008 |
|
| व्यवसाय | अभिनेता |
| जीवनसाथी | ओल्गा सोस्नोवस्का |
| बच्चे | हेलिना, एलेक्स |
सेंधिल राममूर्ति (कई बार सेंथिल राममूर्ति) एक भारतीय मूल के अमेरिकी अभिनेता हैं, और इन्हें एन.बी.सी. के हीरोज़ नामक टी वी धारावाहिक में निभाई गयी, मोहिंदर सुरेश नामक पात्र की भूमिका ने प्रसिद्धि दिलाई है। भारत में इन्हें अंग्रेजी फिल्म इट्स ए वंडरफुल आफ्टरलाइफ और हिंदी फिल्म शोर इन द सिटी में निभाई गयी इनकी भूमिकाओं के कारण पहचान मिली है।
निजी जिंदगी [संपादित करें]
सेंधिल का जन्म 17 मई 1974 को अमेरिका के शहर शिकागो में प्रवासी भारतीय माता पिता के यहां हुआ था।[1][2] इनके पिता कन्नड़ जबकि माँ तमिल मूल से संबंधित हैं और दोनो पेशे से चिकित्सक हैं। इनकी एक बहन है जो चिकित्सक है। इनका और इनकी बहन का बचपन सैन अंतोनियो में बीता, जहां इन्होनें कीस्टोन विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। यह जय चन्द्रशेखर नामक फिल्म निर्देशक के चचेरे भाई हैं। इन्होने ओल्गा सोस्नोवस्का नामक अभिनेत्री से विवाह किया है और इस जोड़े के दो बच्चे हैं।[3]
संदर्भ [संपादित करें]
- ↑ http://www.mid-day.com/entertainment/2010/apr/270410-Sendhil-Ramamurthy-Deepika-Padukone-Wonderful-Afterlife.htm
- ↑ http://movies.rediff.com/slide-show/2010/jan/21/slide-show-1-sendhil-ramamurthy-on-shor.htm
- ↑ Mangla, Ismat Sarah (2006-09-25). "Holding Out for a Hero". Nirali magazine. http://niralimagazine.com/2006/10/holding-out-for-a-hero/. अभिगमन तिथि: 2007-01-07.