साँचा:आज का आलेख ३० अगस्त २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुरन पोली सजी हुई
पुरन पोली सजी हुई
पुरन पोली पश्चिम भारत का प्रसिद्ध मीठा पकवान है। यह हरेक तीज त्योहार आदि के अवसरों पर बनाया जाता है। गुड़ीपडवा पर्व पर इसे विशेष रुप से बनाया जाता है। पुरन पोली की मुख्य सामग्री चना दाल होती है और इसे गुड़ या शक्कर से मीठा स्वाद दिया जाता है। पूरणपोळी चने की दाल को शक्कर की चाशनी में उबालकर बनाई गयी मीठी पिट्ठी से बनती है। इसमें जायफल, इलायची, केसर और यथासंभव मेवा एवं पीले रंग के लिए चुटकी भर हल्दी डाल कर सुस्वादु बनाया जाता है। चूंकि इसे ही मैदा या आटे की लोई में पूरा या भरा जाता है इसलिए पूरण नाम मिला। मराठी में रोटी के लिए पोळी शब्द है। भाव हुआ भरवां रोटी। इसे तेल या शुद्ध घी से परांठे की तरह दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह लाल और करारा होने तक सेक लेते हैं। सिकने के बाद इसे गर्म या सामान्य कर परोसा जाता है। इसके साथ आमटी या खीर भी परोसी जाती है।  विस्तार में...