सरिलेरु नीकेव्वरु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सरिलेरु नीकेवरु
चित्र:Sarileru Neekevvaru.jpg
Theatrical release poster
निर्देशक अनिल रविपुडी
लेखक अनिल रविपुडी
निर्माता रामब्रह्म सुनकारा
अभिनेता
  • महेश बाबू
  • रश्मिका मंदाना
  • विजयशांति
  • प्रकाश राज
  • राजेंद्र प्रसाद (अभिनेता)
  • राजेंद्र प्रसाद
छायाकार आर. रत्नावेलु
संपादक तम्मीराजू
संगीतकार देवी श्री प्रसाद
निर्माण
कंपनियां
  • श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स
  • जी. महेश बाबू एंटरटेनमेंट
  • अनिल सुनकारा
  • एके एंटरटेनमेंट्स
वितरक एके एंटरटेनमेंट्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 11 जनवरी 2020 (2020-01-11)
लम्बाई
169 मिनट
देश भारत
भाषा तेलुगु
लागत 75 करोड़
कुल कारोबार अनुमानित 260 करोड़

सरिलरु नीकेवरु 2020 भारतीय तेलुगु भाषा की एक कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी अनिल रविपुडी द्वारा लिखी गई है तथा इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स, जी. महेश बाबू एंटरटेनमेंट और एके एंटरटेनमेंट्स ने किया है। फिल्म में महेश बाबू, रश्मिका मंदाना और विजयशांति ने मुख्य भूमिका निभाई है। प्रकाश राज और राजेंद्र प्रसाद ने फिल्म में सहायक भूमिका निभाई हैं। देवी श्री प्रसाद ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है। फिल्म के छायांकन का भार आर. रत्नावेलु ने संभाला है।

सरिलरु नीकेवरु का निर्माण 31 मई 2019 को हैदराबाद में शुरू हुआ था।[1] इसकी शूटिंग 5 जुलाई 2019 को कश्मीर में शुरू हुई और नवंबर 2019 के मध्य तक चली थी। फिल्म 11 जनवरी 2020 को संक्रांति के अवसर पर दुनिया भर में 2050 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई। यह फिल्म ₹75 करोड़[2] के बजट पर बनी थी। इसे इसके हास्य, प्रदर्शन, छायांकन और एक्शन दृश्यों के लिए प्रशंसा मिली। फिल्म की पटकथा, कहानी और फिल्म की अत्यधिक लंबाई के कारण आलोचना का विषय बनी। इस फिल्म ने व्यावसायिक रूप से ₹260 करोड़ से अधिक की कमाई की। यह दुनिया भर में 2020 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बन गई। बॉक्स-ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में 37.38 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की है।

निर्माण[संपादित करें]

कई अटकलों के बाद महेश बाबू को फिल्म के मुख्य नायक के रूप में घोषित किया गया और फिल्म का नाम सरिलेरु नीकेव्वरु रखा गया। फिल्म का उद्घाटन समारोह 31 मई 2019 को किया गया था।

शूटिंग[संपादित करें]

फिल्म को पहली बार 5 जुलाई से 20 जुलाई 2019 तक कश्मीर में शूट किया गया था।[3] दूसरे शूट के लिए कोंडा रेड्डी बुरुजू का एक प्रतिकृति सेट रामोजी फिल्म सिटी में ₹40 मिलियन (US$500,000) की अनुमानित लागत से बनाया गया था। फिल्म का आखिरी भाग 8 नवंबर 2019 को केरल में शूट किया।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "महेश बाबू'स 26थ मूवी सरिलेरु नीकेव्वरु लॉन्च: रश्मिका, अनिल ऐट ओपनिंग सेरेमनी". इंटरनेशनल बिज़नेस टाइम्स. 2019-05-31. अभिगमन तिथि 2019-11-22.
  2. "सरिलेरु नीकेव्वरु, प्रड्यूस्ड बाय एके एंटरटेनमेंट्स, श्री वैंकटेश्वर क्रियेशंस एंड जी महेश बाबू एंटरटेनमेंट प्राईवेट लिमिटेड, इज़ मेड एन एक्सट्रावेजेंट बजट ऑफ़ रेट 75 करोड़". द टाइस्स ऑफ़ इंडिया. 21 जनवरी 2020. अभिगमन तिथि 1 फरवरी 2020.
  3. "सरिलेरु नीकेव्वरु बिगिंस शूट फ़्रॉम जुलाई 5". Telugucinema.com. मूल से 24 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जुलाई 2019.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]