सदस्य:Vishakabhat/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कार्मेल एक उपनगरीय शहर है जो हैमिल्टन काउंटी, इण्डियाना, अमेरिका में है। यह इण्डियानापोलिस के उत्तर में है। कार्मेल अमेरिका कि सबसे तेजी से बढती हुई समुदाइयों में से एक है। २०१२ में कार्मेल को सी एन एन मनी पत्रिका ने रहने के लिये सबसे अच्छी जगह चयनित की गई।

पैलेडियम

इतिहास[संपादित करें]

कार्मेल मौलिक रूप से बेतलेहेम कहा जाता था। १८३७ में इसका गूंथकर हुअ और बेतलेहेम बुलना शूरु किय गया। मूल निवासियों मुख्य रूप से क्वेकर थे। १८४६ में कार्मेल में एक डाकघर स्थपित किया गया। १८७४ में बेतलेहेम को कार्मेल मे बदला गया और उसी समय पर उसको सम्मिलित किया गया। १९२४ में अमेरिका के स्वतः यातायात संकेत में से एक मुख्य सडक और रेंजलाइन रोड के चौराहे पर स्थपित किया गया। यह सिग्नल लेस्ली हैंस का आविष्कार था और अभी पुराने रेलवे स्टेशन में मोनोन ट्रेल में है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

२०१० की जनगणना के अनुसार , वहाँ ७९१९१ लोग, २८९९७ घरों, २१८५५ परिवार शहर में रह रहे हैं। जनसंख्या घनत्व वर्ग मील प्रति १६८६.६ निवासियां है। ४८% पुरुष हैं और ५२% स्त्री हैं। यहाँ की जातीय बनावट में ८५% गोरे थे, ३% अफ्रीकी अमेरिकी, ०.२% मूल अमेरिकी, 8.9% एशियाइयों, और बाकी दूसरे जाती के थे। यहाँ २८,९९७ घर है जिसमें ४२% घर में १८ साल से कम आयु के बच्चे उनके परिवार के साथ रहते है, ६६% के घर में शादी शुदा लोग रहते हैं।

सरकार[संपादित करें]

यहाँ के सरकार में एक महापौर और एक नगर परिषद होता है। वर्तमान में जेम्स ब्रेनार्ड महापौर है। नगर परिषद में सात सदस्य होते हैं। उन में से पाँच अलग-अलग जिलों से चुने जाते हैं और दो एकत्र में चुने जाते हैं।

शिक्षा[संपादित करें]

सार्वजनिक - यहाँ ११ प्राथमिक विद्यालय हैं, ३ मध्यमिक विद्यालय और एक उच्च विद्यालय है। स्वतंत्र - यहाँ कई सरे स्वतंत्र विद्यालय भि है। यहाँ पर छात्र नामाकंन १४५०० से ज़्यादा है। कारमेल हाई स्कूल यहाँ का प्रसिद्ध पाठशाला है।

प्रसिध्द लोग[संपादित करें]

  • टेड एलन - टेलिविजन अभिनेता
  • फ्रेंक्लिन बूथ - प्रभावशाली कलाकार
  • स्टीव चासीय - इंडी कार चालक
  • पीट डाय - गोल्फ कोर्स डिजाइनर
  • स्टीव इन्स्कीप - रेडियो शो के मेजबान
  • ज़ाक ट्रोट्मान - लॉस एनजलिस का हॉकी खिलाडी
  • एडाम विनातैरी - फुटबॉल खिलाड़ी

आकर्षण[संपादित करें]

खरीदारी[संपादित करें]

विलेज पार्क प्लाज़ा और क्ले तेरेस् यहाँ के सबसे मशहूर खुदरा केन्द्रों में से दो है। कार्मेल सिटि सेनटऱ, मोहॉक ट्रेल्स प्लाज़ा, मरचनट्स स्क्वेर भि खरीदारी के लिये प्रख्यात हैं। डौनटौन (ओल्ड टौन कार्मेल) भि खरीदारी के लिये प्रसिध्द है।

जैपानीज गार्डेन[संपादित करें]

२००७ में यह बनाने के लिये तयारी की गयी थि। कार्मेल सिटि हाल के दक्षिन मे उपस्थित है। कवाचिनागानो के प्रतिनिधियों से प्रेरित हो कर बनाया गया।

कार्मेल किसान बाज़ार[संपादित करें]

१९९८ में स्थापित हुआ यह बाज़ार इन्डियाना राज्य का सबसे बड़ा बाज़ार है। यह मध्य-मई से अक्टूबर के पहले सप्ताहंत तक होता है। सबसे बडिया बात तो यह है कि यह बाज़ार एक स्वयंसेवक समिति से निभाया जाता है।

कार्मेल मोनोन समाज केन्द्र[संपादित करें]

यह कार्नमेल का एक शानदार वाटर पार्क है जिसमे कई तरह के मनोरंजक चीज़ें है जैसे तरण ताल, व्यायामशाला, दौड पट्टी आदी है।

रोलफास्ट ग्रेन फ्रोनो[संपादित करें]

यह साइक्लिंग इवेंट पेशेवर साइकिल चालकों और मनोरंजक चालकों को आकर्शित कर्ता है। इस में ३ मार्ग का विकल्प उपलब्ध है और सभी मार्ग में खाना, पानी और यांत्रिक समर्थन मौजूद है।

आर्ट गैलरी[संपादित करें]

यहाँ दुनिया का सबसे छोटा आर्ट गैलरी है जो १९९८ में खुला था। १९९९ सितंबर में गिनीज बुक ऑफ वर्लड रिकॉर्ड्स ने इसको दुनिया का सबसे छोटा आर्ट गैलरी नामित किय।

संग्रहालयों[संपादित करें]

म्यूसीअम आफ मिनिएचर हौसस, कारमेल मोनोन डिपो म्यूसीअम, कारमेल क्ले हिस्टोरिकल सोसैटी आदी यहाँ के विख्यात जगह में से है।

संदर्भ[संपादित करें]

1.<ref>https://en.wikivoyage.org/wiki/Carmel_(Indiana)<ref> 2.<ref>https://en.wikipedia.org/wiki/Carmel,_Indiana<ref> 3.<ref>http://www.carmel.in.gov/index.aspx?page=544<ref>