सदस्य:Sayyed Humera Nayazuddin/प्रयोगपृष्ठ/डॉली पील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डॉरोथी पील
जन्म १७८२
मौत १८५७
राष्ट्रीयता ब्रिटिश

डॉली पील[संपादित करें]

डॉरोथी पील (१७८२-१८५७), विक्टोरियन साउथ शील्ड, इंगलैंड की एक बहुत प्रसिद्ध पात्र थी, जिन्होंने स्थानीय प्रसिद्धी प्राप्त की थी। उन्हें डॉली पील के नाम से भी जाना जाता था। नगर के बीचों बीच उनकी प्रतिमा बनाकर उनका स्मरणोत्सव किया गया है। [1]

जीवन[संपादित करें]

डॉली पील एक मछवैनी थी, जो एक तस्कर के रुप में भी जानी जाती थी। वह ब्रांडी, तम्बाकू, सिगार, लेस, सेंट इत्यादि की तस्करी करती थी। वह स्थानीय नाविकों की प्रेसगैंग से रक्षा करती थी। वह एक शक्तिशाली, हटी-कटी महिला थी और बिल्कुल निडर थी। उनका घर शडवेल स्ट्रीट के उपरी फ्लैट में था। एक गिरोह उनके पति का पीछा करते हुए घर तक पहुंचने में कामयाब हो गया। जब तक उनके पति खिडकी से छत पर नहीं निकलें , तब तक डॉली ने अकेले ही प्रेसगैंग को अपने पति से दूर रखने में सफल रही। । परंतु अंत में उनके पति कथबर्ट पील पकडे गये। नेपोलियन युद्धों के दौरान, उनके पति कथबर्ट पील और बेटे को रॉयल नेवी में सेवा करने के लिये प्रैस गैंग किया गया। डॉली जहाज में चोरी-छिपे चढ गई। जहाज पर पकडे जाने के बाद, उन्हें बीमार और घायल नाविकों के लिए एक नर्स के रुप में काम दिया गया था।

उनके काम और समर्पण का सम्मान करते हुए उन्हें अपने परिवार के साथ जहाज में रहने की अनुमति दी गई थी। नौसेना के अभ्यासों में हस्तक्षेप करने के अपने आरंभिक प्रयासों के लिये उन्हें क्षमा कर दिया गया। उनके पति और पुत्र को नौसेना से रिहा कर दिया और भविष्य में प्रेस-गैंगिंग से छूट दे दी गई। इस घटना ने डॉली पील को स्थानीय नायिका बना दिया। इस बारे में कई कहानियाँ प्रसिद्ध हैं कि उन्होंने किस प्रकार पुरुषों को प्रेस गैंग से बचाया।

साउथ शील्डस में वापस जाकर, वह कथित तौर पर प्रतिबंधित माल के एक पैकर के रुप में काम करने लगी और अपनी बुद्धि एवं रंगीन कहानियों के लिये प्रसिद्ध हुई। यदि वह शिक्षित होती, तो शायद वह एक कवयित्री के रुप में अपनी प्रतिष्ठा बना सकती थी। वैसे भी, वह किसी भी विषय पर प्रचलित करने की अपनी क्षमता के लिए प्रसिद्ध थी। उन्होंने १८४१ के आम चुनावों के दौरान, स्थानीय उदारवादी सांसद रॉबर्ट इनगम, जिनकी वह एक मजबूत समर्थक थी, उनकी प्रशंसा करने वाली कविताएँ भी प्रकाशित कीं।

ब्रोंकाइटिस के कारण ७५ वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई। [2]

डॉली पील

डॉली पील की प्रतिमा, ड्राइव नदी, साउथ शील्ड

स्मरणोत्सव[संपादित करें]

१९२३ में साउथ शील्ड की नाटककार ईवा एल्व्स ने डॉली पील के जीवन के आधार पर एक नाटक लिखा था। यह २००५ में कस्टम हाऊस थियेटर द्वारा पुर्नजीवित किया गया था। १९८० में उनकी एक प्रतिमा दक्षिणी टाइसाइड मेट्रोपॉलिटन बरो काउंसिल के रेग पील द्वारा स्थापित की गई थी, जो उनके पड पड पड पोते थे। यह स्थानीय कामकाजी महिलाओं की ताकत के सम्मान स्वरुप बनाई गई थी। यह प्रतिमा डॉली पील की एक तस्वीर पर आधारित थी और बिली गोफ्टन द्वारा रुपांकित की गई थी। १९८७ में इसका निरावरण किया गया था।[3] यह प्रतिमा नदी ड्राइव पर स्थित है, जो पैलेटिन स्ट्रीट के निकट है। डॉली पील को ऐसे चित्रित किया गया है, जैसे वह नदी टाय्न के बाहर देख रही हो।

कमरशियल रोड,साउथ शील्ड में एक सार्वजनिक घर का नाम "डॉली पील" के नाम पर रखा गया है और उसकी दीवारों की सजावट के बीच विभिन्न श्रद्धांजलियाँ शामिल हैं।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. https://en.wikipedia.org/wiki/Dolly_Peel
  2. http://www.tynesidesilentcities.com/wesPEEL2page.htm
  3. https://web.archive.org/web/20120226120706/http://pmsa.cch.kcl.ac.uk/NE/TWST03.htm