सदस्य:रोहित साव27/रिपोर्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ रोहित साव27 का रिपोर्ट पृष्ठ है।

ट्रेन-द-ट्रेनर 2023[संपादित करें]

ट्रेन-द-ट्रेनर 2023 में सम्मिलित प्रतिभागी

2023 के ट्रेन-द-ट्रेनर कार्यक्रम में रोहित साव द्वारा भाग लिया गया। उसकी रिपोर्ट यहाँ सम्मिलित की गई है।

पहला दिन[संपादित करें]

रोहित साव का अन्य साथियों के साथ मिलकर बनाया गया प्रोजेक्ट
  • पहले दिन हमें ट्रेन-द-ट्रेनर कार्यक्रम के विषय में बताया गया, साथ ही ट्रेन-द-ट्रेनर कार्यक्रम के विषय में हमसे हमारी प्रतिक्रियाएँ पूछी गई। इसके बाद हमने कुछ विकिमीडियन विशेषज्ञों से ऑनलाइन माध्यम के जरिए लेख सम्बन्धी समस्याओं जैसे, एक पंक्ति के लेख और अनुवादित लेख आदि पर बातचीत की, साथ ही उनके निवारण के तरीकों पर भी चर्चा की। हमें एडिट-ए-थॉन के बारें में भी समझाया गया कि कैसे यह विकिपीडिया पर नये सदस्यों को जोड़ने और बनाये रखने में काम आते हैं। हमें विकि लव्स कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया जो कि कई विषयों पर आयोजित किये जाते हैं, साथ ही आगामी विकि लव्स कार्यक्रमों के विषय में हमसे हमारे विचार पूछे गए। रोहित साव ने फिर अन्य प्रतिभागियों के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट(चित्रित) तैयार किया और स्वास्थ्य सम्बन्धी, ग्रामीण सम्बन्धी एवं एलजीबीटी सम्बन्धी विषयों पर बात की।
  • सत्र में आगे हमें विकिमीडिया मुक्त पुस्तकालय के बारे में बताया गया। साथ ही हमें सीखाया गया कि कैसे हम स्वयं विभिन्न पुस्तकों को विकिमीडिया मुक्त पुस्तकालय पर अपलोड कर सकते हैं।

दूसरा दिन[संपादित करें]

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार वास्को द गामा का घर
  • दूसरे दिन सबसे पहले हमने कुछ विकिमीडियन विशेषज्ञों के साथ ऑन‌लाइन माध्यम के जरिए विकि पर शिक्षा विषय पर बातचीत की, जिसमें विद्यार्थियों को विकिमीडिया के प्रकल्पों से जोड़ना और उन्हें जोड़ने में आने वाली बाधाओं पर विचार किया गया। साथ ही हमने कुछ ऐसे कार्यक्रमों के प्रस्ताव रखें जिससे विकिमीडिया के प्रकल्पों पर विद्यार्थियों को जोड़ना सरल हो सके। हमें विकि लव्स मुजीरिस, विकि लव्स एक्लिप्स आदि कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। साथ ही विकिडाटा पर विद्यालय, पंचायत आदि की जानकारी कैसे जोड़ा जाए, इस विषय में बताया गया।
  • इसके बाद हमें विकिमीडियन प्रकल्पों पर सकारात्मक योगदान हेतु सामुदायिक संसाधन एवं वित्त सम्बन्धी सहायता से अवगत कराया गया। साथ ही विकिमीडिया के ब्लॉग डीफ़ के बारे में भी बताया गया। उसके बाद अलग-अलग टेबल से जानकारी ली गई और विशेष पन्नों आदि के बारे में समझाया गया।
  • सत्र में आगे हमें विकिस्रोत पर पुस्तक अपलोड करना और प्रतिलिप्यधिकार के बारे में बताया गया।
  • दूसरे दिन के दूसरे सत्र में हम कोच्चि किला की यात्रा पर गए, जहाँ हमने कई ऐतिहासिक स्मारक देखें और प्रसिद्ध यात्री वास्को द गामा की भारत यात्रा को करीब से समझा।

तीसरा दिन[संपादित करें]

  • तीसरे दिन हमें विकिसम्मेलन भारत 2023 के आयोजन व सफ़लताओं के बारे में बताया गया। इसके बाद कुछ प्रतिभागी सदस्यों के माध्यम से हमें बताया गया कि हम कैसे विभिन्न बाधाओं को पार करके विकिमीडिया के प्रयोजनाओं पर सरलतापूर्वक सम्पादन कर सकते हैं। कार्यक्रम में आगे दिल्ली पुनर्वास कॉलोनी को व्यवस्थित करने और विकिमीडिया से समावेशित करने की कहानी बताई गई। कार्यक्रम का अंत भविष्य के योजनाओं और ट्रेन-द-ट्रेनर 2023 के प्रतिभागियों की प्रतिक्रियाओं के साथ हुआ।

रोहित साव द्वारा किये गए कार्य[संपादित करें]

रोहित साव द्वारा अन्य प्रतिभागियों के साथ मिलकर कुछ प्रोजेक्ट बनाए गए, विचार रखे गए, साथ ही कोच्चि किला की यात्रा पर कई चित्र लिये गए जिन्हें कॉमन्स पर अपलोड किया गया है। साथ ही कई लोगों को हिन्दी विकिपीडिया से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।