संगमर्मर
संगमरमर या सिर्फ मरमर (फारसी:سنگ مرمر) एक कायांतरित शैल है, जो कि चूना पत्थर के कायांतरण का परिणाम है। यह अधिकतर कैलसाइट का बना होता है, जो कि कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) का स्फटिकीय रूप है। यह शिल्पकला के लिये निर्माण अवयव हेतु प्रयुक्त होता है। इसका नाम फारसी से निकला है, जिसका अर्थ है मुलायम पत्थर।
संग-पत्थर, ए-का, मर्मर-मुलायम = मुलायम पत्थर।
इसके नाम पर स्थानों के नाम भी हैं, जैसे: -
मार्बल आर्च, लंदन;
सी ऑफ मर्मर;
भारत की संगमरमर की चट्टानें,
मार्बल माइनेस्सोटा,
मार्बल, कोलोरैडो, एवं
मार्बल हिल, मैनहैटन, न्यू यॉर्क शहर आदि ।
एल्जिन मार्बल के संगमरमर शिल्प जो कि ब्रिटिश संग्रहालय में प्रदर्शित हैं।
अनुक्रम |
मूल [संपादित करें]
संगमरमर एक कायांतरित चट्टान है जिसका निर्माण अवसादी कार्बोनेट चट्टानों के क्षेत्रीय और कभी कभी संपर्क कायांतरण के फलस्वरूप होता है। यह अवसादी कार्बोनेट चट्टानें चूना पत्थर या डोलोस्टोन, या फिर पुराना संगमरमर हो सकती है। कायांतरण की इस प्रक्रिया के दौरान मूल चट्टान का पुनर्क्रिस्टलीकरण होता है। अवसादी निक्षेपों से संगमरमर बनने की इस प्रक्रिया में उच्च तापमान और दबाव के चलते मूल चट्टान मे उपस्थित किसी भी प्रकार के जीवाश्मिक अवशेष और चट्टान की मूल बनावट नष्ट हो जाती है।