शांति सेना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शांति सेना भारत का गांधीजी के अनुयायियों का एक संगठन है। इस संस्था के अहिंसा के सिद्धान्तों को विश्व के अनेक संगठनों ने अपनाया है।

शांति सेना का विचार

गांधी जी ने शांति सेना का विचार संघर्ष समाधान की वैकल्पिक संरचनाओं के रूप में प्रस्तुत किया था। शांति सेना का सरोकार शांतिपूर्ण प्रतिरोध और संघर्ष के कारण विखण्डित समाज मे सामंजस्य स्थापित करने से था। इसका उदगम अक्टूबर,1913 में ट्रांसवाल में गांधी जी द्वारा चलाए गए शांति अभियान से तथा सन् 1910 में दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रहियों के परिवार के पुनर्वास के लिए स्थापित टॉलस्टॉय फॉर्म की। स्थापना से मन जा सकता है। भारत ने शांति सेना अर्थात स्वयं सेवकों की टोली का विचार सन् 1921 में साम्प्रदायिक तनावों के दौरान महसूस किया गया , परन्तु इसकी स्थापना सन 1947 में की गई