वेनेसा हजेंस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वेनेसा हजेंस
जन्म 14 दिसम्बर 1988[1][2][3]Edit this on Wikidata
सालिनास Edit this on Wikidata
आवास ब्रुकलीन[4] Edit this on Wikidata
नागरिकता संयुक्त राज्य अमेरिका Edit this on Wikidata
पेशा अभिनयशिल्पी,[5] गायक, मॉडल, संगीतकार, फिल्म अभिनेता, टेलीविज़न अभिनेता, मंच अभिनेता[6] Edit this on Wikidata
ऊंचाई 155 शतिमान[7][8] Edit this on Wikidata
भार 155 शतिमान[7][8] Edit this on Wikidata
धर्म कैथोलिक धर्म Edit this on Wikidata
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
हस्ताक्षर
वेबसाइट
https://www.vanessahudgens.com/ Edit this on Wikidata

वेनेसा ऐनी हजेंस[9](जन्म 14 दिसम्बर,1988)[10] एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका हैं। बचपन में स्थानीय थियेटर के नाटकों और टीवी विज्ञापनों में काम करने के बाद हजेंस ने साल 2003 में ड्रामा फिल्म, थर्टीन में नोएल की भूमिका अदा करते हुए बड़े परदे पर अपनी शुरुआत की। साल 2004 में आई साइंस-फिक्शन-एडवेंचर फिल्म, थंडरबर्ड्स में हंजेस ने टिन-टिन का चरित्र निभाया। लेकिन हजेंस की सबसे प्रमुख भूमिका हाई स्कूल म्यूजिकल श्रृंखला[11] में गैब्रिएला मोंटेज़ की थी।[11] इस फिल्म श्रृंखला में अभिनय के लिए हजेंस को इमैजेन फाउंडेशन पुरस्कार और युवा कलाकार पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

उनका पहला एल्बम वी, 26 सितंबर 2006 को जारी हुआ। यह एलबम[12] अमेरिका[12] में उस वक्त के सबसे लोकप्रिय गानों की सूची में चौबीसवें नंबर पर शुरू हुआ और बाद में इसे [[गोल्ड (एक ऐसा एल्बम जिसकी कम से कम 5 लाख प्रतियाँ बिकी हों, उसे RIAA द्वारा गोल्ड रिकॉर्ड के रूप में प्रमाणित किया जाता है) के रूप में प्रमाणित]] किया गया। 1 जुलाई 2008 को हजेंस का दूसरा एल्बम आइड़ेंटीफाइड अमेरीका में जारी किया गया। साल 2009 में आई फिल्म बैंडस्लैम के ज़रिये हजेंस को आलोचकों के बीच काफी सराहना मिली, यह फिल्म 14 अगस्त 2009 को प्रदर्शित हुई थी।[13]

प्रारंभिक जीवन और करियर[संपादित करें]

हजेंस सॉलिनस, कैलिफोर्निया में पैदा हुईं. हजेंस अपनी माँ गिना (नीगुआन्ग्को), पिता ग्रेगोरी हजेंस और छोटी बहन स्टेला हजेंस के साथ - ओरेगन से दक्षिणी कैलिफोर्निया तक - वेस्ट कोस्ट की लगभग सभी जगहों पर रहीं। उनकी माँ ने बहुत से कार्यालयों में काम किया और उनके पिता एक फायर-फाइटर थे।[9][10] टीवी विज्ञापन में एक भूमिका मिलने के बाद हजेंस और उनका परिवार लॉस एंजेल्स चला आया।[14] हजेंस मिश्रित सांस्कृतिक मूल[15] की हैं क्योंकि उनके पिता आयरिश अमेरिकी मूल के और माता मनीला में रहने वाली चीनी -फिलिपिनो- स्पेनिश मूल की हैं।[10][16] हजेंस के दादा-दादी और नाना-नानी चारों ही संगीतकार थे।[14]

आठ साल की उम्र में संगीत थियेटर में एक गायिका के रूप शुरुआत करने के बाद, हजेंस स्थानीय प्रोडक्शन, जैसे कि करोसेल, दी विज़र्ड ऑफ़ ओज़ , दी किंग एंड आई, दी म्यूजिकल मैन और सिंड्रेला में दिखाई दीं। [17] मंच नाटकों और संगीत में अपना करियर शुरू करने के दो साल बाद उन्होंने विज्ञापनों और टीवी शो के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया। [18] उनका अभिनय करियर 15 साल की उम्र में शुरू हुआ। घर पर ही शिक्षकों द्वारा पढ़ाये जाने की वजह से हजेंस, ओरेंज कंट्री हाई स्कूल ऑफ़ आर्ट्स से हाई स्कूल की पढाई पूरी नहीं कर पाईं.

करियर[संपादित करें]

हाई स्कूल म्यूजिकल के दौरान हजेंस: संगीत-समारोह के टूर में कम बैक टू मी गाते हुए.

2003 में, हजेंस ने स्वतंत्र ड्रामा फिल्म थर्टीन में एक छोटा सा पात्र निभाया, जिसमे वह ट्रेसी (इवान रेशेल वुड द्वारा निभाए गए चरित्र) की दोस्त, नोएल की भूमिका में थी। इस फिल्म को आमतौर पर अनुकूल समीक्षा मिली। आलोचकों की दृष्टि से भी ये फिल्म सफल रही और साथ ही अपनी 4 करोड़ डॉलर की लागत को भी इसने पार कर लिया। इसके बाद 2004 में उन्होंने साइंस-फिक्शन-ऐडवेंचर फिल्म में टिनटिन की भूमिका निभाई. दुर्भाग्य से आलोचनात्मक और व्यवसायिक दोनों ही तौर पर यह फिल्म असफल रही और प्रदर्शन से पहले ही इंटरनेट पर इसकी काफी आलोचना की गयी। 2005 के अंत में उन्होंने फिल्म हाई स्कूल म्यूजिकल में जेक एफ्रोन के साथ एक शर्मीली और आज्ञाकारी लड़की गैब्रिएला मोंटेज़ की भूमिका निभाई.[19]

हाई स्कूल म्यूजिकल में गैब्रिएला मोंटेज़ के रूप में अपनी सफल भूमिका से पहले ही वो टीवी कार्यक्रम क्विंटुप्लेट्स , स्टिल स्टैंडिंग, दी ब्रदर गार्शिया, डार्क एंड जोश और दी स्वेट लाइफ ऑफ़ जेक एंड कोडी में अभिनय कर चुकी थीं। हाई स्कूल म्यूजिकल में उनके प्रदर्शन को कई नामांकन और पुरस्कार मिले। [20][21] फिल्म की सफलता के बाद BBC UK ने कहा कि हजेंस अब अमेरिका के घर-घर में जानी जाने वाली हस्ती बन जाएंगी.

हजेंस ने हॉलीवुड रिकॉर्ड्स[22] के साथ एक रिकॉर्डिंग अनुबंध किया। सितम्बर 2006 को उनका पहला एल्बम वी आया जो आते ही बिलबोर्ड 200[12] में चौबीसवें नंबर पर अंकित किया गया और 27 फ़रवरी 2007 को इसे गोल्ड के रूप में प्रमाणित किया गया।[23] उनका पहला एकल गीत "कम बैक टू मी" एकल सूची में शीर्ष पर रहने वाला गीत बन गया। उनका दूसरा एकल गीत "से ओके" था। बिलबोर्ड के पाठकों ने "वी" को उस वर्ष[24] के सबसे अच्छे एल्बमों की सूची में सातवें स्थान पर रखा। हजेंस को वर्ष 2007 के टीन च्वाइस अवार्ड में नयी गायिकाओं में से सर्वश्रेष्ठ गायिका या ब्रेकआउट गायिका चुना गया।[25]

2006 में हजेंस ने पूरे देश High School Musical: The Concert के दौरे में भी भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपने साउन्डट्रैक एल्बम के गाने के अतिरिक्त अपने पहले एल्बम के तीन गानों का भी प्रदर्शन किया। उन्होंने कोर्बिन ब्लू के साथ उनके पहले एल्बम के लिए युगल गीत "स्टिल देयर फॉर मी" गाया.

सन् 2007 में हजेंस ने हाई स्कूल म्यूजिकल की अगली कड़ी हाई स्कूल म्यूजिकल 2[26] में दोबारा गैब्रिएला मोंटेज़ की भूमिका निभाई. टीवी रिव्यु की वर्जीनिया हेफर्नन ने इस फिल्म में हजेंस के प्रदर्शन को "मैट" कहा क्योंकि "एक भोली लड़की के रूप में उनका चरित्र बेहद आभायुक्त लग रहा था".[27]
81 अकादमी पुरस्कार में जेक एफ्रोन के साथ हजेंस

दिसम्बर 2007 में क्रिसमिस के अवसर पर उन्होंने दूसरे गायकों के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और उनके परिवार के लिए वाशिंगटन, डीसी के राष्टीय भवन संग्रहालय में प्रदर्शन किया।[28]

हजेंस ने गैब्रिएला मोंटेज़ के रूप में अपनी भूमिका फिर से निभाई.High School Musical 3: Senior Year[29] इस फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें साल 2009 के किड्स च्वाइस अवार्ड[30] में पसंदीदा अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। उनका दूसरा एल्बम आइड़ेंटीफाइड, 1 जुलाई 2008 को आया और इसने आमतौर पर अनुकूल समीक्षा प्राप्त करते हुए[31] बिलबोर्ड 200 में 23 वां स्थान प्राप्त किया।[32] इस एल्बम में जिस एकल गीत को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली वो "सनीकरलाइट" था। हजेंस का आइड़ेंटीफाइड समर टूर, 1 अगस्त 2008 को शुरू हुआ और जल्दी ही, यानी उसी वर्ष[33] 9 सितम्बरको समाप्त हो गया।

हजेंस ने कुछ साथी कलाकारों के साथ मिलकर 81 वें अकादमी पुरस्कार के कार्यक्रम में एक गीत प्रस्तुत किया।[34] 8 अप्रैल 2009 को वेबसाईट फनी ऑर डाई के लिए "जेक ऐफ्रोंस पूल पार्टी" के नाम से बनाए गए एक लघु हास्य वीडियो को आम जनता के लिए जारी किया गया, इस वीडियो में हजेंस ने भी काम किया था।[35] बाद में हजेंस ने रोबोट चिकन में किरदारों को स्वर दिया।

एक संगीतमय हास्य फिल्म बैंडस्लैम में हजेंस ने सहायक भूमिका निभाई, ये फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2009 को प्रदर्शित की गई।[36][37] हजेंस ने इसमें "Sa5m" की भूमिका निभाई जो 15 वर्षीय एक ऐसी लड़की है जो कोंलेज में नयी आई है (यानि फ्रेशर है) और जिसमें कुछ छिपी हुई प्रतिभाएं हैं।[38] हालांकि बैंडस्लैम व्यावसायिक रूप से असफल रही लेकिन इसमें हजेंस के प्रदर्शन को आलोचकों की काफी प्रशंसा मिली। [39]

डेविड वाडिंगटन ने कहा कि हजेंस ने "बाकी कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है और वो अलग सी कहानी में फिट नहीं बैठतीं और कहानी के ज़रूरी अंत को और ज्यादा अपेक्षित बना देती हैं।[40] दी गार्जीयन के फिलिप फ्रेंच ने फिल्म में उनके अभिनय की तुलना थैंडी न्यूटन और डोरोथी पार्कर[41] से की.

2009 में, यह घोषणा की गई कि हजेंस बीस्टली में लिंडा टेलर का पात्र निभाएंगी, ये फिल्म एलेक्स फ्लिन की पुस्तक पर आधारित है और इसमें हजेंस के सह-अभिनेता एलेक्स पेटीफर हैं। इस कहानी[42] में वो "ब्यूटी" का पात्र निभा रही हैं। हजेंस ने एक्शन फिल्म सकर पंच में ब्लोंडी की भूमिका निभाई है ये फिल्म मार्च 2011 में प्रदर्शित की जायेगी.[43]

निजी जीवन और सार्वजनिक छवि[संपादित करें]

आलोचनात्मक और व्यवसायिक दोनों ही रूपों से सफल रहे [76] (सेवेंटी सिक्स) के मेलबोर्न प्रीमियर के दौरान हजेंस.

अक्टूबर 2007 में एक साक्षात्कार में हजेंस ने कहा कि वह हाई स्कूल म्यूज़िकल श्रृंखला के अपने सहकलाकार जेक एफ्रोन के साथ डेट कर रही हैं और यह डेटिंग हाई स्कूल म्यूज़िकल[77]के फिल्मांकन के समय से ही जारी है।[44][45] ऑडिशन के दौरान उनकी जोड़ी एक दूसरे के साथ नहीं थी और फिल्मांकन शुरू होने के बाद जब तक रिहर्सल शुरू नहीं हो गया, तब तक उनकी मुलाकात नहीं हुई थी।[46] हजेंस एक कैथोलिक[47] हैं और उनकी लम्बाई 5'3[48] है।

वर्ष 2006 में हजेंस की आय अनुमानतः $2 मिलियन थी।[49] 2007 की शुरुआत में हजेंस को फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया गया, फोर्ब्स की वेबसाइट पर ये पोस्ट किया गया कि हजेंस हॉलीवुड के युवा कलाकारों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों[50] में शामिल हैं। 12 दिसम्बर 2008 को फ़ोर्ब्स की एक और सूची जारी हुई जिसमें " 30 वर्ष से कम आयु के वो सितारे शामिल थे, जिनकी कमाई सबसे ज्यादा है". इस सूची में हजेंस को 20 वां स्थान मिला और साथ ही ये कहा गया कि 2008 में उनकी अनुमानित आय $ 3 मिलियन थी।[51][52]

हजेंस 2008 में FHM की सबसे आकर्षक (सेक्सी) महिलाओं की सूची में ६२ वें स्थान पर थीं जबकि 2009 में उसी सूची में वो 42वे स्थान पर आ गयीं। [53][54] हजेंस का नाम मैक्सिम की सूची[55] में भी शामिल किया गया।[55] 2008 और 2009 दोनों ही सालों में वो पीपल नामक पत्रिका की "सबसे खूबसूरत लोगों" की वार्षिक सूची में शामिल थीं .[56][57]

हजेंस को विलियम मॉरिस एजेंसी द्वारा दर्शाया जाता है।[58] वह मार्क इको उत्पादों की प्रवक्ता है।[59] हजेंस न्यूट्रोजीना[60] का प्रचार करती हैं और साथ ही साल 2008 में सीयर द्वारा चलाये गए बैक-टू स्कूल यानि 'वापस स्कूल चलें अभियान' में भी वो एक विशिष्ट व्यक्ति के रूप में रहीं। [61] परोपकार के कामों में हजेंस नियमित रूप से हिस्सा लेती हैं, जिनमें - बेस्ट बडीज़ इंटरनेशनल,[62][63] लोलीपॉप थियेटर नेटवर्क,[64]सेंट जूड चिल्ड्रेन्स रीसर्च हॉस्पिटल[65] और VH1 सेव द म्युज़िक फाउंडेशन के कार्यक्रम शामिल हैं।[66] स्पेशल ओलंपिक्स' को लाभ पहुचाने वाले ए वेरी स्पेशल क्रिसमस वोल्यूम 7 डिस्क में भी हजेंस नज़र आती हैं।[67]

नग्न तस्वीरें[संपादित करें]

6 सितम्बर 2007 को हजेंस की तस्वीरें इन्टरनेट पर नज़र आयीं, एक में वह केवल अधोवस्त्र (अंदर पहनने के कपड़े) पहने थीं जबकि दूसरी में वो नग्न थीं। उनके प्रचारक ने बयान दिया कि ये तस्वीरें निजी तौर पर ली गयीं थीं और इन्टरनेट पर इनका आना दुर्भाग्यपूर्ण है। हजेंस ने बाद में माफी मांगी और कहा कि " वो इस स्थिति पर शर्मिंदा हैं और उन तस्वीरों को खिंचवाने का उन्हें पछतावा है।[68] उसके बाद हजेंस ने एक बयान जारी किया कि वो इस घटना के बारे में बात नहीं करना चाहतीं.[69]

ओके ! पत्रिका ने 2007 के अंत में हजेंस की नग्न तस्वीरें इन्टरनेट पर आने के बाद ये विचार व्यक्त किया कि हजेंस को हाई स्कूल मुजिकल 3 में नहीं लिया जाएगा. वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने खबरों का खंडन किया और कहा कि "वेनेसा उस ग़लती के लिए माफ़ी मांग चुकी हैं जो स्पष्ट रूप से गलत निर्णय लेने के कारण हुई थी। हमें उम्मीद है कि उन्होंने सबक सीख लिया होगा."[70][71][72]

2009 अगस्त में हजेंस की कुछ और तस्वीरें इन्टरनेट पर आयीं जिनमें हजेंस बग़ैर टॉप पहने हुए थीं। इस बारे में हजेंस के प्रतिनिधियों ने अब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। वकीलों ने इंटरनेट से इन तस्वीरों को हटाने का अनुरोध किया है। हजेंस ने बाद में एल्योर के अक्टूबर अंक में इन तस्वीरों के अपने करियर पर पड़े प्रभाव पर टिप्पड़ी की और कहा, "जब भी कोई मुझ से यह पूछता है कि क्या मैं फिल्म में नग्न दृश्य दूंगी और जब मैं ये उत्तर देती हूँ कि नहीं, ऐसा करने में मुझे असहज महसूस होता है तो वो कहते हैं कि ये बकवास है, तुम तो पहले ही ऐसा कर चुकी हो. अगर ऐसा कुछ है जो इसे और अधिक शर्मनाक बनाता है तो वह यह कि ये तस्वीरें मेरी निजी ज़िन्दगी का हिस्सा थीं। कोई मुझे उसके लिए इस तरह परेशान कर रहा है, ये बात मुझे और परेशान करती है। मेरी गलती से कम से कम कुछ लोग सीख रहे हैं।"[73]

मुकद्दमे[संपादित करें]

ब्रायन शैल ने 2007 में हजेंस पर कथित रूप से "अनुबंध के उल्लंघन" का आरोप लगाया, मुकद्दमे के अनुसार उन्होंने हजेंस के गीत लेखन और रिकॉर्डिंग करियर के लिए पहले ही भुगतान कर दिया। [74] शैल का दावा है कि संगीत में अपने करियर से $ 5 मिलियन की कमाई करने में मदद देने के बाद अब हजेंस पर उनके $150,000 का क़र्ज़ है। हजेंस का तर्क है कि अक्टूबर 2005 में जब उन्होंने इस अनुबंध पर दस्तखत किये तो वो सिर्फ 16 साल की नाबालिग लड़की थीं।

हजेंस ने बाद में 9 अक्टूबर 2008 को इस अनुबंध को नकार दिया था। अदालत में उनके वकील द्वारा दाखिल किये गए दस्तावेज़ के अनुसार कैलिफोर्निया फैमिली कोड के अनुसार "एक नाबालिग के साथ अनुबंध करना व्यर्थ है और इस अनुबंध को (18 वर्ष से) पहले या इसके बाद उचित समय के अन्दर रद्द किया जा सकता है।"[75]

2008 में जोनी वियेरा ने हजेंस पर मुकद्दमा किया और दावा किया कि 19 वर्षीय हजेंस के लिए की गयी उनकी प्रबंधन सेवाओं के बदले में अग्रिम राशि, रॉयल्टी और अनुबंधों से होने वाली आय में उनका हिस्सा, उन्हें अभी तक नहीं मिला है। वियेरा ने हजेंस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हाई स्कूल म्यूजिकल की श्रृंखलाओं के ज़रिये एक व्यावसायिक नाम बनते ही अपनी टैलेंट टीम को छोड़ दिया। [76] मई 2009 की शुरुआत में यह मामला सुलझ गया।[77]

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

नाटकीय फिल्म
साल शीर्षक भूमिका नोट्स
2003 थर्टीन नोएल पहली नाटकीय फिल्म
2004 थन्डरबर्ड्स टिनटिन ब्रैडी कॉर्बेट के साथ दूसरी फिल्म
2008 High School Musical 3: Senior Year गैब्रिएला मोंटेज़ तीसरी बार गैब्रिएला मोंटेज़ के रूप में अपनी भूमिका में नज़र आयीं।
2009 बैंडस्लैम सैम
2010 बीस्टली लिंडा टेलर पोस्ट-प्रोडक्शन
2011 सकर पंच ब्लोंडी फिल्मिंग
टीवी के लिए बनायी गयी फिल्में
वर्ष शीर्षक भूमिका चैनल
2006 हाई स्कूल म्युज़िकल गैब्रिएला मोंटेज़ डिज़नी चैनल
2002 हाई स्कूल म्युज़िकल 2
टेलीविजन अतिथि के रूप में
वर्ष शीर्षक भूमिका प्रकरण (S)
2002). स्टिल स्टैंडिंग टिफ़नी "स्टिल रोकिंग"(सीज़न 1, एपिसोड 4)
रोबरी होमिसाईड डिविजन निकोल "हेड" (1 सीजन,10 एपिसोड)
2003 दी ब्रदर्स ग्रेशिया लिंडसे "न्यु ट्यून्स"(4 सीजन, 37 एपिसोड)
, 2005. क्विनट्युप्लेट्स कारमेन "कोकोनट कपो "(1 सीजन,22 एपिसोड)
2006 ड्रेक एंड जोश रेबेका "लिटिल सिबलिंग"(3 सीजन,13 एपिसोड)
स्वेट लाइफ ऑफ़ जैक एन कोडी कोरी "फॉरएवर प्लेड" (2 सीजन,6 एपिसोड)
"नॉट सो स्वेट 16" (2 सीजन, 10 एपिसोड)
"नाइदर अ बोरोवर नोर अ स्पेलर बी" (2 सीजन, 12 एपिसोड)
"केप्ट मैन" (2 सीजन, 14 एपिसोड)
2009 रोबोट चिकन लारा लोर-वैन / बटरबीयर / एरिन इशुरेन्स "स्पेशली दी ऐनीमल कीथ क्रोफोर्ड"(4 सीजन, 19 एपिसोड)

डिस्कोग्राफी[संपादित करें]

स्टूडियो एलबम
कॉन्सर्ट टूर

पुरस्कार और नामांकन[संपादित करें]

वर्ष पुरस्कार श्रेणी परिणाम लिंक
2006 इमेजिन फ़ाउंडेशन पुरस्कार "सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - टेलीविजन" नामित [20]
टीन च्वाइस अवार्ड्स "च्वाईस टी वी केमिस्ट्री" (जेक एफ्रोंन के साथ) जीत [78]
2002 "च्वाइस म्युज़िक: नयी महिला कलाकार" जीत [79]
युवा कलाकार पुरस्कार टीवी फिल्म, लघु श्रंखला या विशेष फिल्म (ड्रामा या हास्य) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन)-मुख्य युवा अभिनेत्री नामित [21]
2008 टीन च्वाइस अवार्ड्स "च्वाइस हॉटी" जीत [80]
2009 किड्स च्वाइस पुरस्कार "पसंदीदा फिल्म अभिनेत्री" जीत [14]
MTV फिल्म पुरस्कार "ब्रेकथ्रू या नयी अभिनेत्री " नामित [81]
"बेस्ट किस"(जेक एफ्रोंन के साथ) जीत
टीन च्वाइस अवार्ड्स च्वाइस फिल्म अभिनेत्री: संगीत / नृत्य नामित [82]
"च्वाइस मूवी:लिपलोक " (जेक एफ्रोंन के साथ) नामित
"च्वाइस हॉटी" नामित

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. German National Library; Berlin State Library; Bavarian State Library; Austrian National Library, एकीकृत प्राधिकरण फ़ाइल, अभिगमन तिथि 26 अप्रैल 2014Wikidata Q36578
  2. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  3. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  4. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  5. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  6. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  7. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  8. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  9. ^"वेनेसा हजेंस जीवनी" Archived 2008-12-28 at the वेबैक मशीन याहू! 06.12.09 को प्राप्त
  10. Ruben V. Nepales (अगस्त 9, 2007). "Vanessa Hudgens: 'I love being a Filipina '". Philippine Daily Inquirer. मूल से 8 नवंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 सितंबर 2007.
  11. ^वेनेसा हजेंस जीवनी Archived 2010-10-03 at the वेबैक मशीन आलम्यूजिक
  12. Hasty, Katie (अक्टूबर 4, 2006). "Ludacris Scores Third No. 1 With 'Release Therapy'". Billboard. Nielsen Business Media, Inc. मूल से 29 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जुलाई 2008.
  13. Borys Kit (The Hollywood Reporter) (जनवरी 11, 2008). "'Musical' star fills 'Will' bill". अभिगमन तिथि 11 जनवरी 2008.[मृत कड़ियाँ]
  14. ^ वेनेसा हजेंस जीवनी Archived 2010-02-10 at the वेबैक मशीन KidzWorld.com
  15. "Worldwide Wednesday: The 10 Hottest Multiracial Women". Complex. 26 अगस्त 2009. मूल से 9 अप्रैल 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितंबर 2009.
  16. Lynn Barker (मई 17, 2006). "Interview: Zac Efron, Vanessa Anne Hudgens: High School Musical". TeenHollywood. मूल से 28 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जनवरी 2007. Vanessa: Gosh, I'm everything. Pretty much I'm Filipino and Caucasian but within that, I'm Spanish, Chinese, American Indian, Irish.
  17. ^ वेनेसा हजेंस जीवनी Archived 2009-02-11 at the वेबैक मशीन sing365.com. 10 जून 2007 को प्राप्त
  18. Kaplan, James (26 जुलाई 2009). "Vanessa Hudgens, High School Sweetheart". Parade. मूल से 14 जनवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 सितंबर 2009.
  19. Christopher, Rocchio (29 नवंबर 2007). "Vanessa Hudgens' original plan was to audition for 'American Idol'". Reality TV World. मूल से 16 जनवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 सितंबर 2009.
  20. ^ 21 वें वार्षिक इमैजिन पुरस्कार के विजेता Archived 2009-08-12 at the वेबैक मशीन (2006). 2008/12/18 को प्राप्त.
  21. ^ (2007 10 मार्च,). 28 वें वार्षिक युवा कलाकार पुरस्कार - नामांकन. Archived 2014-03-31 at the वेबैक मशीन युवा कलाकार फाउंडेशन. 10 जून 2007 को प्राप्त.
  22. "Vanessa Hudgens Biography". Yuddy. मूल से 19 अक्तूबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 मई 2009.
  23. ^ V RIAA प्रमाणन Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन (27 फ़रवरी 2007). 2 नवम्बर 2008 पुनः प्राप्त.
  24. "Billboard Best Album Readers' Choice". Billboard. मूल से 17 अगस्त 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जुलाई 2008.
  25. Cidoni, Michael (अगस्त 27, 2007). "'Pirates,' Sophia Bush Top Teen Awards". Associated Press. मूल से 4 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अप्रैल 2008.
  26. Blake, Sara (9 सितंबर 2007). "Nude photo of Vanessa Hudgens circulates on Internet". The Sunday Telegraph. मूल से 5 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 सितंबर 2009.
  27. Heffernan, Virginia (18 अगस्त 2007). "Life as High School, This Time on Vacation". TV Review. मूल से 16 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अक्टूबर 2009.
  28. ^ 20165290_20379396,00.html कथारिने मेक्फी और वेनेसा हजेंस [मृत कड़ियाँ] ' इन स्टाइल/2} 10 जून 2007 को प्राप्त
  29. The Freeman (4 अक्टूबर 2008). "Vanessa Hudgens back as Gabriella in "High School Musical 3:". The Philippine Star. अभिगमन तिथि 7 सितंबर 2009.[मृत कड़ियाँ]
  30. Lang, Derrik (28 मार्च 2009). "'High School Musical 3' wins at Kids Choice Awards". Hitflix. मूल से 17 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितंबर 2009.
  31. "Identified". Metacritic. CNET Networks. मूल से 14 अक्तूबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2010.
  32. "Vanessa Hudgen's New Identified CD Sales: 22,000 Copies Sold in First Week". TV Popcrunch. 9 जुलाई 2009. मूल से 26 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2009. |firstlast= missing |lastlast= in first (मदद)
  33. "Vanessa Hudgens and Mandy Moore Summer Tour". 2 सितंबर 2008. मूल से 23 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितंबर 2009.
  34. Babula, Caroline (24 फरवरी 2009). "Hugh Jackman, 81st Annual Academy Awards host, brings music in leau of comedy". मूल से 5 मार्च 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितंबर 2009.
  35. [59] ^ जेक एफ्रोंन की पूल पार्टी Archived 2016-04-13 at the वेबैक मशीन
  36. Mark Olsen (3 मई 2009). "Graff's 'Bandslam' teens are wise beyond their years". Los Angeles Times. मूल से 29 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2009.
  37. Jocelyn Vena (14 अप्रैल 2009). "Vanessa Hudgens Gets 'Weird' In 'Bandslam'". Entertainment Weekly. मूल से 18 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2010. Italic or bold markup not allowed in: |work= (मदद); |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  38. Hamm, Liza (14 अगस्त 2009). 20297990,00.html "Vanessa Hudgens's Awkwardness Aids Acting" जाँचें |url= मान (मदद). People. मूल से 7 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 सितंबर 2009. Italic or bold markup not allowed in: |work= (मदद); |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  39. Pennacchio, George (14 अगस्त 2009). "Review: 'Bandslam' surprisingly fun". American Broadcasting Company. मूल से 29 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2009. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  40. Weddintgon, David (14 अगस्त 2009). "FILM: Bandslam (PG)". North Wales Pioneer. मूल से 14 जून 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2009. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  41. French, Philip (16 अगस्त 2009). "Bandslam". द गार्डियन. मूल से 19 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2009. पाठ "Film" की उपेक्षा की गयी (मदद); पाठ "Film review" की उपेक्षा की गयी (मदद); |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  42. Dave Mcnary (22 अप्रैल 2009). "Vanessa Hudgens to star in 'Beastly'". Variety. मूल से 25 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मई 2009.
  43. "Vanessa Hudgens Tries to Break From Disney". New York Times accessdate=16 मई 2009. 15 मई 2009. |work= में पाइप ग़ायब है (मदद)[मृत कड़ियाँ]
  44. ^ 20208685,00.html अच्छे संबंधों के बारे में वेनेसा हजेंस के विचार Archived 2019-04-07 at the वेबैक मशीन पीपल 2009/06/13 को प्राप्त.
  45. [78] ^ वेनेसा हजेंस किसेज़ एंड टेल्स Archived 2010-05-05 at the वेबैक मशीन E! 18-01-2009 को प्राप्त.
  46. Nudd, Tim (17 जुलाई 2007). 20046723,00.html "Zac Efron: It Always Clicked With Vanessa" जाँचें |url= मान (मदद). People. मूल से 7 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 सितंबर 2009.
  47. "Vanessa Hudgens: 'My young fans have put me off having kids!'". The Daily Mirror. 2 अगस्त 2009. मूल से 19 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अगस्त 2009.
  48. "Teen Talks To: Vanessa Anne Hudgens". Teen Magazine. मूल से 26 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 सितंबर 2009.
  49. "Vanessa Hudgens". Comcast Entertainment. मूल से 4 अप्रैल 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 सितंबर 2009. पाठ "Richest Teen Stars" की उपेक्षा की गयी (मदद)
  50. "Young Hollywood's Top-Earning Stars". Forbes. फ़रवरी 26, 2007. मूल से 1 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जून 2009.
  51. "Beyonce Knowles tops list of richest young stars". Die Welt. 5 दिसंबर 2008. मूल से 30 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 सितंबर 2009.
  52. [91] ^"30 की आयु तक के उच्च आयकर्ता" Archived 2012-12-10 at archive.today (12 दिसम्बर 2008 फोर्ब्स) 2006/12/06 को प्राप्त.
  53. [92] ^2008 की सूची में सबसे आकर्षक (सेक्सी) महिला Archived 2009-04-18 at the वेबैक मशीन
  54. [93] ^ FHM गल्स में-विश्व में 100 सबसे आकर्षक (सेक्सी) महिलाएं Archived 2009-07-07 at the वेबैक मशीन
  55. ^यंग हॉट हॉलीवुड Archived 2009-05-15 at the वेबैक मशीन 11 मई 2009 को पुनः प्राप्त.
  56. 20193583_20196426_13,00.html "World's Most Beautiful People" जाँचें |url= मान (मदद). 30 अप्रैल 2008. अभिगमन तिथि 2 जून 2009.[मृत कड़ियाँ]
  57. 20277182,00.html "Beauty at Every Age" जाँचें |url= मान (मदद). मई 11, 2009. अभिगमन तिथि 2 जून 2009.[मृत कड़ियाँ]
  58. Lewis, Hilary (20 अक्टूबर 2008). "William Morris's Latest Woe: Spike Lee". Business Insider. मूल से 3 मार्च 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 सितंबर 2009.
  59. Hinojosa, Stacy (31 मार्च 2009). "Whoa - Vanessa Hudgens Is Rich!". Style Bakery Teen. मूल से 1 मई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 सितंबर 2009.
  60. "Neutrogena Signs Emerging New Talent to Represent the Brand". Zimbio. 27 अगस्त 2007. मूल से 25 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 सितंबर 2009.
  61. "Vanessa Hudgens Sears Commercial Peak". The Insider. 8 मई 2008. मूल से 9 अक्तूबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 सितंबर 2009.
  62. Elias, Laura (17 सितंबर 2008). "Miley Cyrus, Vanessa Hudgens & Jessica Alba Team Up For Charity". Entertainment Wise. मूल से 21 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2009.
  63. "Vanessa Hudgens Designs a T-Shirt For Charity". Ecko. 22 सितंबर 2008. मूल से 3 अक्तूबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2009.
  64. "Taylor Lautner & Vanessa Hudgens Accept $100K From CVS For Charity". Access Hollywood. मूल से 31 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2009.
  65. "Variety's Power of Youth Benefiting St. Jude Children's Hospital Presented by Tiger Electronics - Inside". Life. 6 अक्टूबर 2007. मूल से 17 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2009.
  66. "VH1 SAVE THE MUSIC CELEBRATES BACK-TO-SCHOOL". VH1. 1 अक्टूबर 2009. मूल से 30 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 सितंबर 2009.
  67. "A Very Special Christmas Volume 7 Will Feature All-Star Line Up of Young Talent to Benefit Special Olympics". Cloud Computing Journal. 1 अक्टूबर 2009. अभिगमन तिथि 1 अक्टूबर 2009.[मृत कड़ियाँ]
  68. 20055380,00.html "Vanessa Hudgens 'Embarrassed,' Apologizes for Nude Photo" जाँचें |url= मान (मदद). People. 8 सितंबर 2007. मूल से 7 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 सितंबर 2008.
  69. Silverman, Stephen (3 जनवरी 2008). 20169046,00.html "Vanessa Hudgens Talks About Dealing with Her Nude Photo Scandal" जाँचें |url= मान (मदद). People. मूल से 7 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 सितंबर 2009.
  70. "'Musical' actress apologizes". The Boston Globe. सितंबर 8, 2007. मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2010.
  71. Keating, Gina. "Disney backs star after her apology for nude photo". Reuters. मूल से 11 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 सितंबर 2007.
  72. "'Musical' star Hudgens not dumped by Disney". MSNBC. अक्टूबर 17, 2007. मूल से 26 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 दिसंबर 2007.
  73. "Vanessa Hudgens: Her Allure Photoshoot". Allure. सितंबर 22, 2009. मूल से 23 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्टूबर 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  74. "Lawyer sues Vanessa Hudgens for $150,000". NBC. 8 सितंबर 2007. मूल से 28 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जून 2009. Italic or bold markup not allowed in: |work= (मदद)
  75. "Amy Winehouse Stumbles Through EMA Performance; Plus Justin Timberlake, Avril Lavigne, Britney Spears, Lindsay Lohan & More, In For The Record". MTV. 1 नवंबर 2008. मूल से 25 मार्च 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 सितंबर 2009.
  76. Kat Angus (अगस्त 12, 2008). "Vanessa Hudgens Gets Sued... Again". मूल से 17 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अगस्त 2009.
  77. "Vanessa settles $5m lawsuit with Johnny". मई 1, 2009. अभिगमन तिथि 7 अगस्त 2009.[मृत कड़ियाँ]
  78. ^ स्टीफन एम. सिल्वरमैन (2006 अगस्त 21,). 1229244,00.html टीन पुरस्कार में निक, जेसिका डोज रन इन Archived 2019-04-07 at the वेबैक मशीन पीपल 2008/12/18 को प्राप्त.
  79. ^ जेनिफर मेकडोनल (31 जुलाई 2007). 2007 टीन च्वाइस पुरस्कार विजेता. Archived 2014-05-12 at the वेबैक मशीन मॉन्ट्रियल राजपत्र 2008/12/18 को लिया गया।
  80. ^ (17 जून 2008). 2008 टीन च्वाइस पुरस्कार विजेता और नामांकित कलाकार. Archived 2010-02-24 at the वेबैक मशीन टीन च्वाइस पुरस्कार 2008. 2009/01/20 को प्राप्त.
  81. "Twilight, Slumdog hog MTV movie awards". मई 5, 2009. मूल से 8 मई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2009.
  82. "209 Teen Choice Awards Nominees & Voting! (Full List)". 16 जून 2009. मूल से 4 अक्तूबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 सितंबर 2009.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]