विश्व हिन्दी दिवस
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
विश्व हिन्दी दिवस प्रतिवर्ष १० जनवरी को मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं।

