"आंबेडकर जयंती": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जयंती
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
(कोई अंतर नहीं)

18:03, 23 अगस्त 2016 का अवतरण

आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव आंबेडकर जिन्हें बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है, के जन्म दिन १४ अप्रेल को आंबेडकर जयंती या भीम जयंती के रूप में पुरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन को समानता दिवस या ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। बाबासाहेब विश्व भर में उनके मानवाधिकारों आंदोलन और प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।

उनके जन्मदिन पर उनके लाखों अनुयायी उनके जन्मस्थल महू, बौद्ध धम्म दीक्षा स्थल दीक्षाभूमी और उनका समाधी स्थल चैत्यभूमी में उन्हें अभिवादन करने लिए इकट्टा होते है।

इस साल २०१६ में भारत सरकार ने बडे पैमाने पर बाबासाहेब की जयंती मनाई। संयुक्त राष्ट्र ने भी पहली बार बाबासाहेब की १२५ वी जयंती मनाई जिसमें १५६ देशों के प्रतिनिधीयों ने भाग लिया था। संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें विश्व का प्रणेता कहकर उनका गौरव किया।