महू
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
महू (Mhow) भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के इन्दौर जिले का एक छोटा सा छावनी कस्बा है। यह मुंबई-आगरा रोड पर इंदौर शहर के दक्षिण में 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्मभूमि है। सन् 2003 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस शहर का नाम बदलकर डॉ. अम्बेडकर नगर रख दिया गया है। महू में भारतीय थलसेना के कई इकाइयाँ है। यहाँ पर इन्फैंन्ट्री स्कूल, सेना का संचार प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (MCTE) और थलसेना का युद्ध महाविद्यालय स्थित हैं।
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- गूगल छवियाँ और महू
- Blogposts on Mhow, results from Google Blog search
- महू की खबरें - महू को समर्पित एक हिन्दी चिट्ठा
- A blogpost on Jaisinh Birjepatil's novel Chinnery's Hotel