विकिमीडिया कॉमन्स
| यू॰आर॰एल॰ | commons.wikimedia.org |
|---|---|
| वाणिज्यिक? | नहीं |
| साइट का प्रकार | मीडिया भंडार |
| पंजीकरण | वैकल्पिक (फ़ाइलें अपलोड करने के लिए आवश्य) |
| विषयवस्तु लाइसेंस | मुक्त |
| स्वामी | विकिमिडिया फाउंडेशन |
| निर्माण | विकिमिडिया समुदाय |
| शुरूआत | सितंबर 7, 2004 |
| वर्तमान स्थिति | सक्रिय |
विकिमीडिया कॉमन्स (कॉमन्स के नाम से भी जाना जाता है) मुक्त प्रयोग चित्रों, ध्वनि और अन्य मीडिया फ़ाइलों का एक ऑनलाइन भंडार है। यह विकिमिडिया फाउंडेशन की एक परियोजना है। विकिमीडिया कॉमन्स पे अपलोड की गई फ़ाइलें सभी विकिमीडिया परियोजनाओं जैसे विकिपीडिया, विकिसोर्स, विकिन्यूज़, विकिवर्सिटी, आदि के विभिन्न भाषा रुपों में इस्तेमाल की जा सकती हैं। यह फ़ाइलें ऑफ़लाइन प्रयोग के लिए भी डाउनलोड की जा सकती हैं। वर्तमान समय में कॉमन्स पर 12 मिलियन से भी अधिक मीडिया फ़ाइलें उपलब्ध हैं।[1]
स्थापना [संपादित करें]
परियोजना एरिक मोलर द्वारा मार्च 2004 में प्रस्तावित की गई थी, और सितंबर 7, 2004, को इसकी शुरूआत हुई। एक केंद्रीय भंडार की स्थापना के पीछे प्रमुख प्रेरणा विकिमीडिया परियोजनाओं और भाषाओं भर में प्रयासों के दोहराव को कम करने की इच्छा थी, चूँकि कॉमन्स के निर्माण से पहले एक ही फ़ाइल विभिन्न विकिज़ पर पृथक रूप से अपलोड की जाती थी।[2]
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ विकिमीडिया कॉमन्स पर आँकड़ों का पृष्ठ
- ↑ मोलर, एरिक (मार्च 19, 2004). "[Wikipedia-l] Proposal: commons.wikimedia.org". http://lists.wikimedia.org/pipermail/wikipedia-l/2004-March/014885.html. अभिगमन तिथि: फरवरी 14, 2012.
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
| विकिमीडिया कॉमन्स पर विकिमीडिया कॉमन्स से सम्बन्धित मीडिया है। |