विकिपीडिया:विकिपरियोजना भारतीय सेना/मूल्यांकन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

Emblem of Indian Armed Forces विकिपरियोजना भारतीय सेना पर आपका स्वागत है।

मूल्यांकन आधार[संपादित करें]

  • गुणवत्ता के आधार पर लेखों के मानक निम्न रखे गए हैं:
    1. आधार - ४,००० बाइट से छोटे सभी लेख। / या वे सभी लेख जिनका विषय तो उल्लेखनीय है, परन्तु गुणवत्ता अति खराब है (उदा. मशीनी अनुवाद), चाहे उनका साइज कुछ भी हो।
    2. शुरुआती / प्रारंभिक - ज्ञानसन्दूक तथा कम से कम ४-५ सन्दर्भों से युक्त १०-१५,००० बाइट तक के लेख।
    3. आलेख (मुखपृष्ठ वाला आज का आलेख नहीं) - १५,००० बाइट से ऊपर के लेख जिनमें लेख से संबंधित लगभग हर विषय पर जानकारी हो, और उचित सन्दर्भ हों। हालाँकि विषयों का और विस्तार संभव हो। इनके चयन के लिए परियोजना के अंतर्गत ही नामांकन और समीक्षा का प्रावधान रख सकते हैं।
    4. श्रेष्ठ लेख - श्रेष्ठ लेख मापदंडों के अनुसार। इनका चयन श्रेष्ठ लेख नामांकन द्वारा होगा।
    5. निर्वाचित लेख - निर्वाचित लेख मापदंडों के अनुसार। इनका चयन निर्वाचित लेख परख द्वारा होगा।
    • सूचियों के लिए भी तीन स्तर: आधार (सभी) / उत्तम (परियोजना के अंतर्गत समीक्षा) / निर्वाचित (निर्वाचित सूची समीक्षा द्वारा) बनाए गए हैं।
  • महत्त्व के आधार पर
    इस आधार पर लेखों को तीन मानकों में बांटा गया है: उच्च / मध्यम / निम्न