गुणवत्ता के आधार पर लेखों के मानक निम्न रखे गए हैं:
आधार - ४,००० बाइट से छोटे सभी लेख। / या वे सभी लेख जिनका विषय तो उल्लेखनीय है, परन्तु गुणवत्ता अति खराब है (उदा. मशीनी अनुवाद), चाहे उनका साइज कुछ भी हो।
शुरुआती / प्रारंभिक - ज्ञानसन्दूक तथा कम से कम ४-५ सन्दर्भों से युक्त १०-१५,००० बाइट तक के लेख।
आलेख (मुखपृष्ठ वाला आज का आलेख नहीं) - १५,००० बाइट से ऊपर के लेख जिनमें लेख से संबंधित लगभग हर विषय पर जानकारी हो, और उचित सन्दर्भ हों। हालाँकि विषयों का और विस्तार संभव हो। इनके चयन के लिए परियोजना के अंतर्गत ही नामांकन और समीक्षा का प्रावधान रख सकते हैं।