विकिपीडिया:निषेध नियमावली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विकिपीडिया एक मुक्त विश्वकोश है जिसे कोई भी सम्पादित कर सकता है। परन्तु विकिपीडिया में सदस्यों को निषेधित किया जा सकता है। निषेधित सदस्य विकिपीडिया को पढ और प्रयोग कर सकते हैं परन्तु यहाँ पर सम्पादन नहीं कर सकते। यदि कोई सदस्य निम्नलिखित कार्य में संलग्न हों तो उन्हे सम्पादन करने से निषेधित किया जा सकता है।

शिष्टता उल्लंघन[संपादित करें]

  • दूसरे सदस्यों को बदनाम करना
  • दूसरे सदस्यों को धमकी देना
  • दूसरे सदस्यों को गाली देना

अतिवाद संरक्षण[संपादित करें]

  • किसी लेख का केवल एक पक्ष लिख कर दूसरे पक्ष को, चेतावनी के बावजूद, बिना कारण, बारम्बार मिटाना और अपने पक्ष पर जोर देना।

बर्बरता एवं उत्त्पात[संपादित करें]

  • चेतावनी के बावजूद किसी लेख के खण्ड को बिना कारण मिटाना अथवा असंबन्धित अनुच्छेद रख देना।
  • चेतावनी के बावजूद विकिपीडिया को विज्ञापन हेतु, ब्लॉग की तरह अथवा व्यक्तिगत भावना आदि रखने का माध्यम बनाना।
  • लेखों में कचरा अथवा अश्लील सामग्री भरना
  • अन्य भाषा में लेख बनाना अथवा अन्य भाषा की लेख सामग्री भरना

अय्यारी[संपादित करें]

  • चेतावनी मिलने के वाबजूद अपना एक अय्यार खाता बनाकर विकि नीतियों का उल्लंघन करना

विशेषाधिकार उल्लँघन[संपादित करें]

  • किसी भी प्रबंधक अथवा कोई भी विशेषाधिकार रखने वाले सदस्यों का अपने अधिकार का दुरुपयोग अथवा विकि नीतियों का उल्लंघन करने पर उन्हें उनके अधिकारो सहित ब्लाक किया जा सकता है।

सदस्य नियम[संपादित करें]

ब्लाक करते समय

  • किसी भी नये सदस्य को १ बार या २ बार अवश्य चेतावनी दें
  • अनामक सदस्यों पर बिना किसी चेतावनी के प्रतिबंध लगाये
  • विशेषाधिकार रखने वाले सदस्यों को कम से कम ३ बार चेतावनी अवश्य दें