वार्ता:काशीपुर, उत्तराखण्ड

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Latest comment: 5 वर्ष पहले by Ankit2299

यह पृष्ठ काशीपुर, उत्तराखण्ड लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

निर्वाचित लेख उम्मीदवार के रूप में समीक्षा (प्रथम भाग)[संपादित करें]

लेख में कुछ शुरूआती प्रश्न निम्नलिखित हैं:

  1. ज्ञानसन्दूक में महापौर को दिखाया गया है। जहाँ तक मुझे जानकारी है, महापौर स्थायी नहीं होता, अतः बदलने पर लेख में सम्बंधित बदलाव कौन करेगा? क्या ऐसी स्थिति में इसको प्रदर्शित नहीं करना चाहिए!
    हटाया गया।
  2. लेख में कुछ सन्दर्भों की सन्दर्भ संख्या के साथ एक और संख्या वर्णित है, कृपया बतायें की वो क्या है? उदाहरण के लिए वर्तमान में सन्दर्भ संख्या [6] के साथ ७३-७४ है।
    पृष्ठ संख्या। जब एक ही पुस्तक के अलग अलग पृष्ठों को सन्दर्भ के रूप में लेख में कई जगह प्रयोग करना हो, तो यह उद्धरण देने का एक कम प्रचलित तरीका है। देखें en:Template:Rp
  3. लेख में मुख्यतः नागरी अंक काम में लिये गये हैं लेकिन सारणियों में अरबी अंक। ऐसा क्यों? लेख में एक ही तरह के अंक होने चाहिये, यदि कोई विशेष कारण न हो।
    चाहता तो मैं भी देवनागरी अंक प्रयोग करना था, लेकिन ये सांचे हैं, सारणियाँ नहीं। देवनागरी अंक पहले सांचे में रंग नहीं ला पाते (देखें बागेश्वर), जबकि दूसरे में इनके प्रयोग से 'error' आ जाता है।
  4. कुछ सारणियों में विभिन्न रंग दिये गये हैं। कृपया रंगो का संख्याओं के साथ सम्बंध अथवा कुँजी प्रस्तुत की जाये।
    कौन सी सारणी, कृपया उल्लेख करें।
  5. बाहरी कड़ियाँ अनुभाग में एक ब्लॉग पोस्ट है जिसे प्रचार के तौर पर मानकर हटाया जाना चाहिये।
    हटाया गया।
  6. बाहरी कड़ियाँ अनुभाग में ही यूट्यूब वाली कड़ी के विडियो को भी यूट्यूब से हटाया जा चुका है।
    हटाया गया। दोनों ही शायद मेरे लेख पर काम शुरू करने से भी पहले से उपस्थित थे।

कृपया इस प्रारम्भिक चर्चा के कार्य को समाप्त करने के पश्चात् सूचित करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:07, 4 जुलाई 2018 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार: जी, संख्या 3 और 4 को छोड़कर सब पूर्ण हुए। - सायबॉर्ग (वार्ता) 16:48, 4 जुलाई 2018 (UTC)उत्तर दें
@ArmouredCyborg:
बिन्दु 4 में कृपया शीर्षक [काशीपुर के जलवायु आँकड़ें] के साथ की सारणी और [काशीपुर के धार्मिक आंकड़े (२०११)] नामक सारणी को देखें। इसमें किसी भी रंग का क्या महत्त्व है? मतलब रंग क्या दर्शाता है?
ये सांचे अंग्रेजी विकि पर कई पन्नों पर काम में लिए जा रहे हैं, लेकिन वहां मैंने कभी इनके लिए कोई विशेष रंग कुंजी नहीं देखी। पहला साँचा साँचा:Weather box तापमान या वर्षापात के हिसाब से रंग स्वयं चुनता है, (जितना अधिक तापमान, उतना गहरा रंग) तो ऐसे में कैसे रंग कुंजी प्रयोग की जा सकती है। आप दिल्ली लेख देख सकते हैं। यह हिंदी विकि का ही निर्वाचित लेख है, और इसमें भी ऐसी कोई कुंजी प्रयोग में नहीं ली गयी है। दूसरा धार्मिक आंकड़े वाला साँचा दरअसल एक ग्राफ है, और [मुझे ऐसा लगता है] कि इसमें रंगों का प्रयोग 'self-explanatory' है।
बिन्दु 3 में आपका कहना ठीक है कि रंग नहीं आते। लेकिन क्या आप किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ बैठकर ऐसे साँचों का निर्माण सीख सकते हैं जिससे यह समस्या न आये। उदाहरण के लिए स जी सबसे उपयुक्त साथी हो सकते हैं।
स जी के वार्ता पन्ने पर संदेश लिखा है।
बिन्दु 2: इसके लिए एक अन्य तरीका भी होता है। आप सन्दर्भ में केवल पुस्तक का सन्दर्भ दें। इससे पहले टिका-टिप्पणी के रूप में एक और अनुभाग बनायें जहाँ पर विभिन्न सन्दर्भ पृष्ठ सहित लिखे जाते हैं लेकिन उनपर क्लिक करने पर वो सही सन्दर्भ पर ले जाते हैं। वैसे मुझे इस व्यवस्था से भी कोई समस्या नहीं है।
आपके सुझाव के अनुसार ऐसे सभी उद्धरणों को sfn से बदल दिया है।
इसके अतिरिक्त कृपया सन्दर्भों में भी सुधार करें। उदाहरण के लिए सन्दर्भ संख्या 71 (जिसमें कुमाऊँ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की सूची की पीडीऍफ़ फाइल जुड़ी हुई है) हिन्दी का सन्दर्भ है लेकिन आपने उसके शीर्षक में हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों लिखी हैं। इसी तरह इसके आगे वाले दोनों सन्दर्भ अंग्रेज़ी में हैं लेकिन आपने सन्दर्भ की भाषा नहीं लिखी। कृपया इस तरह का सुधार सभी सन्दर्भों में करें। मैंने अभी केवल इन 3 सन्दर्भों की ही जाँच की है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:51, 4 जुलाई 2018 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार: जी, उपरोक्त संदर्भों में भी सुधार पूर्ण हुए। - सायबॉर्ग (वार्ता) 04:59, 5 जुलाई 2018 (UTC)उत्तर दें

 टिप्पणी अरबी अंकों की वजह से एकाएक फ्लो न टूटे, इसलिए मैंने अब weather box और जनसंख्या, दोनों सांचों को 'default' में 'collapse' पर सेट कर दिया है। - सायबॉर्ग (वार्ता) 06:10, 6 जुलाई 2018 (UTC)उत्तर दें

नैनीताल-उधमसिंह नगर निर्वाचन क्षेत्र[संपादित करें]

नैनीताल-उधमसिंह नगर निर्वाचन क्षेत्र link is given। Information on that link and that on this page is not matching.Please correct.Sorry for using English--अनामदास 08:23, 7 जुलाई 2018 (UTC)उत्तर दें

@Anamdas: जी, YesY पूर्ण हुआलोकसभा क्षेत्र वाले पेज की जानकारी का २०१४ के परिणामों के अनुसार अद्यतन नहीं हुआ था। -- सायबॉर्ग (वार्ता) 12:22, 7 जुलाई 2018 (UTC)उत्तर दें

समीक्षा[संपादित करें]

लेख की भूगोल अनुभाग तक की समीक्षा एवं उपयुक्त सुधार कर दिये गए हैं। आगे की समीक्षा (मेरी ओर से) अभी शेष है व शीघ्र ही सम्पन्न होगी।आशीष भटनागरवार्ता 12:32, 14 जुलाई 2018 (UTC)उत्तर दें

: समीक्षा के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। दो जगह मैंने कुछ बदला है, जिसका स्पष्टीकरण नीचे है:
  1. तराई जिले को आपने नैनीताल ज़िले से विकिलिंक किया था, जिसे मैंने उधम सिंह नगर ज़िले से बदल दिया है। तराई कभी नैनीताल का हिस्सा ज़रूर था, लेकिन वर्तमान में इसकी सीमाएं उधम सिंह नगर ज़िले के समकक्ष हैं।
  2. इतिहास अनुभाग में एक लाइन है, "ग्यारहवीं शताब्दी में कत्यूरी राजवंश के विघटन के बाद यह क्षेत्र पहले स्थानीय सरदारों के और फिर दिल्ली सल्तनत के शासनाधीन आ गया।" इसमें आपने सरदारों को सिखों से बदल दिया था, जिसे मैंने पूर्ववत कर दिया है। यहां सरदारों से अभिप्राय कुछ जमींदार टाइप के लोगों से था, जिनके अंदर 25-30 गांव होते थे, लेकिन इतनी ज़मीन नहीं कि इन्हें राजा कहा जाए। - सायबॉर्ग (वार्ता) 14:09, 14 जुलाई 2018 (UTC)उत्तर दें
@ArmouredCyborg: जी!
प्रथम्तो आपके स्पष्टीकरण पर कहना चाहूंगा कि इसकी मुझे आवश्यकता तो नहीं थी, किन्तु इसे यहां देकर आपके अपने विषय के ज्ञान की पराकाष्ठा का परिचय दिया है। आपको स्थान का अत्यधिक ज्ञान है। मैं समझ रहा था कि ये तो मेरा बनाया हुआ लेख है, किन्तु उसमें तो आपने कायापलट ही कर दी। इसी विचार से मैंने अभी तक कभी समीक्षा की आवश्यकता ही नहीं समझी कि स्वयं के लेख पर स्वयं समीक्षा कैसे होगी। ख़ैर मैंने आगे की समीक्षा कर दी है व बदलाव भी कर दिये हैं जो दर्शनीय स्थल उपशीर्षक तक हैं। इसके आगे का थोड़ा भाग भी शीघ्र ही करूंगा। कुछ उर्दु शब्दों को हिन्दी अनुवाद से बदला है। कोई बदलाव हों तो अवश्य कीजिये - आपका लेख है।आशीष भटनागरवार्ता 13:33, 15 जुलाई 2018 (UTC)उत्तर दें
समीक्षा पूर्ण हुई। निर्वाचित कर सकते हैं मेरी ओर से।आशीष भटनागरवार्ता 02:49, 17 जुलाई 2018 (UTC)उत्तर दें

गॉड्रिक की कोठरी की समीक्षाएं[संपादित करें]

  1. प्रमुख विद्यालयों की सूची में सन्दर्भ जोड़ दें।
    एक एक विद्यालय के लिए संदर्भ जोड़ दिया है।
  2. "१९७३ में खुला राधेहरि राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय नगर का सबसे पुराना महाविद्यालय है।" इसमें सन्दर्भ लगाये।
    संदर्भ लगाया गया।
  3. कृपया मोटेश्वर महादेव मन्दिर को सबसे नीचे इन्हें भी देखें खण्ड से हटा दे क्योंकि यह दर्शनीय स्थल खण्ड में पहले ही इन्हें भी देखें सांचे में लगा हुआ है।
    हटाया गया।
  4. "काशीपुर नगर इसी नाम की एक तहसील का मुख्यालय भी है, जिसके पूर्व में बाजपुर तहसील, पश्चिम में जसपुर तहसील, उत्तर में नैनीताल जनपद की रामनगर तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का मुरादाबाद जिला है।" इस वाक्य में हो सके तो कड़ी जोड़ दे अन्यथा यह अतिआवश्यक नहीं है।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 10:01, 12 अगस्त 2018 (UTC)उत्तर दें
    एक संदर्भ लगा दिया है। यदि कड़ी से आपका आशय किसी और चीज़ से था, तो कृपया स्पष्ट करें।
@Godric ki Kothri: जी, सभी कार्य पूर्ण हुए।
@ArmouredCyborg: जी, धन्यवाद मेरे पिछले सुझावों पर काम करने के लिये! अभी भी लेख में कहीं कहीं विकिलिंक की समस्या है जो मैं आपको लिख रहा।
  1. दर्शनीय स्थल में जागेश्वर महादेव की विकिलिंक किसी जागेश्वर विधानसभा से जुड़ रही है। अगर लेख हो तो सही लिंक जोड़ दें अन्यथा [[]] हटा दें।
    @Godric ki Kothri: जी,शिव की कड़ी जोड़ दी है। जागेश्वर शिव का ही रूप माने जाते हैं।
  2. मेरी जानकारी के अनुसार गोला लखीमपुर-खीरी में पड़ता है मगर लेख में शाहजहाँपुर की कड़ी जुड़ी है। मेरा सुझाव है कि यह कड़ियाँ हटा लें।
    जिस पुस्तक से मैंने ये तथ्य लिया है, उसमें यही लिखा हुआ है। पुस्तक का पाठ है "Later on the news again came from Tarai that Hussain Khan Tukudiya, the nawab of Kath and Gola (Shahjahanpur) had occupied Tarai Bhavar." आपको इसका एक स्क्रीनशॉट मेल कर देता हूँ।
  3. इसके अतिरिक्त कार्तिकेयपुरा में बैजनाथ, उत्तराखण्ड, ढिकुली में रामनगर, उत्तराखण्ड, बाड़ाहाट में उत्तरकाशी की कड़ी जुड़ी है ऐसा क्यों?
    तीनों इन्हीं नगरों के प्राचीन नाम हैं।

यह मेरी अंतिम समीक्षा है और आपके द्वारा यह कमी दूर कर लेने के बाद यह लेख निर्वाचित पृष्ठ के लिये उपयुक्त है। अगर कोई छोटी मोटी वर्तनी और व्याकरण की समस्या दिखी तो मैं ही सही कर दूंगा। @संजीव कुमार: आप से निवेदन हैं कि आप भी अपनी शेष समीक्षाएं पूरी कर ले ताकि लेख को जल्द से जल्द निर्वाचित घोषित किया जा सके। धन्यवाद!-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 10:54, 15 अगस्त 2018 (UTC)उत्तर दें