लेबर इंडिया गुरुकुलम् पब्लिक स्कूल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लेबर इंडिया गुरुकुलम् पब्लिक स्कूल
लेबर इंडिया गुरुकुलम् पब्लिक स्कूल

हम एक साथ श्रम करते हैं, एक साथ हम सीखते हैं।
स्थिति
लेबर इंडिया हिल्स
मरंगात्तुपिल्ली

भारत
निर्देशांक 9°44′32″N 76°35′54″E / 9.7423°N 76.5984°E / 9.7423; 76.5984निर्देशांक: 9°44′32″N 76°35′54″E / 9.7423°N 76.5984°E / 9.7423; 76.5984
जानकारी
प्रकार सार्वजनिक विद्यालय
स्थापना 1993
विद्यालय जिला कोट्टयम
प्रधानाचार्य सुजा के॰ जॉर्ज
विद्यालय प्रमुख वी॰जे॰ जॉर्ज कुलंगारा
कर्मचारी 30
संकाय 80
मुख्य लोग वी॰जे॰ जॉर्ज कुलंगारा
ग्रेड किंडरगार्टन से कनिष्ठ महाविद्यालय
विद्यार्थी 1200
क्रीड़ा फुटबॉल, क्रिकेट
सम्बन्धता केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
जालस्थल

लेबर इंडिया गुरुकुलम् पब्लिक स्कूल केरल के मरंगात्तुपिल्ली गाँव में स्थित एक आवासीय विद्यालय है। यहाँ पूर्व-किंडरगार्टन से लेकर कनिष्ठ महाविद्यालय तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त स्कूल के द्वारा व्यवस्थित रूप से खेल कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा का भी आयोजन किया जाता है। स्कूल का पाठ्यक्रम केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधार पर निर्धारित किया गया है। स्कूल के कुछ अन्य संस्थान भी हैं, जैसे लेबर इंडिया आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज (एम॰जी॰ विश्वविद्यालय, कोट्टयम द्वारा संचालित), लेबर इंडिया कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (एम॰जी॰ विश्वविद्यालय, कोट्टयम द्वारा संचालित), राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान आदि। स्कूल को 2021 में एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा भारत में 106वां और केरल में शीर्ष 5 विद्यालयों की श्रेणी में रखा गया है। स्कूल ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित एथलेटिक्स मीट चैम्पियनशिप खिताब के 22 संस्करणों में से 14 संस्करणों में जीत हासिल की है और एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है।[1][2][3][4]

इतिहास[संपादित करें]

गुरुकुलम् एक संस्कृत शब्द है, जिसे वैदिक परंपरा में शिक्षण की एक प्राचीन भारतीय प्रणाली के अर्थ में प्रयुक्त किया जाता है। शिक्षा की इस प्रणाली में एक छात्र शिक्षक के साथ ही रहता है, जहाँ वह पढ़ने के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन के महत्त्वपूर्ण कार्यों में अपने गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त करता है। लेबर इंडिया गुरुकुलम् पब्लिक स्कूल की स्थापना 1993 में वी॰जे॰ जॉर्ज कुलंगारा द्वारा की गई थी। इस विद्यालय का स्वामित्व लेबर इंडिया एजुकेशनल सोसाइटी के पास है। यह मरंगात्तुपिल्ली गाँव के पहाड़ी इलाके में स्थित है, जिस क्षेत्र को हाल ही में लेबर इंडिया हिल्स नाम दिया गया है।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Labour India wins overall championship" [लेबर इंडिया द्वारा समग्र चैम्पियनशिप जीता गया]. द हिन्दू. चैन्नई, भारत. 11 दिसंबर 2004. मूल से 29 August 2005 को पुरालेखित.
  2. "A winning six for Labour India Public School" [लेबर इंडिया पब्लिक स्कूल के लिए विजयी छक्का]. द हिन्दू. चैन्नई, भारत. 9 जनवरी 2008. मूल से 11 जनवरी 2008 को पुरालेखित.
  3. "Regional CBSE Schools Youth Festival, Labour India School leading" [क्षेत्रीय सी.बी.एस.ई स्कूल युवा महोत्सव में लेबर इंडिया स्कूल अग्रणी]. द हिन्दू. चैन्नई, भारत. 14 सितंबर 2007. मूल से 20 सितंबर 2008 को पुरालेखित.
  4. "Kerala to host CBSE National Athletic meet for the first time" [केरल पहली बार सी.बी.एस.ई राष्ट्रीय एथलेटिक मीट की मेजबानी करेगा]. द इकोनॉमिक टाइम्स.
  5. "About Labour India" [लेबर इंडिया के बारे में]. दीपिका. मूल से 26 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 October 2007.