रामनाथ त्रिपाठी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डॉ॰ रमानाथ त्रिपाठी हिन्दी साहित्यकार हैं।

उत्तर प्रदेश के इटावा नगर में 1926 में जन्मे, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के भूतपूर्व प्रोफ़ेसर रमानाथ त्रिपाठी ने अपना समस्त जीवन रामायण के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करते हुए बिताया है। उनकी पीएच.डी. व डी.लिट. के शोध प्रबंध भी इन्हीं विषयों पर आधारित हैं। संस्कृत, बंगला, उड़िया, नेपाली, गुजराती आदि भाषाओं में अधिकार रखने वाले वे राम साहित्य के विलक्षण विद्वान हैं। वे विभिन्न विषयों में 40 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं तथा अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हैं।

कृतियाँ[संपादित करें]

रामगाथा; कली और धुंआ; शंख सिंदूर; कामरूपा

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]