मोहम्मद ग़ौरी
मोहम्मद ग़ौरी 12वी शताब्दी का अफ़ग़ान योद्धा था जो गजनी साम्राज्य के अधीन गौर नामक राज्य का शासक था । मोहम्मद ग़ौरी ११७३ ई. मे गौर का शासक बना।
मोहम्मद ग़ौरी ने भारतीय उपमहाद्वीप पर पहला आक्रमण मुल्तान (११७५ ई.) पर किया। पाटन (गुजरात) के शासक भीम द्वितीय पर मोहम्मद ग़ौरी ने ११७८ ई. में आक्रमण किया किन्तु मोहम्मद ग़ौरी बुरी तरह पराजित हुआ।
मोहम्मद ग़ौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच तराईन के मैदान में दो युद्ध हुए। ११९१ ई. मे हुए तराईन के प्रथम युद्ध मे पृथ्वीराज चौहान की विजय हुई किन्तु अगले ही वर्ष ११९२ ई. मे पृथ्वीराज चौहान को तराईन के द्वितीय युद्ध में मोहम्मद ग़ौरी ने बुरी तरह पराजित किया।
मोहम्मद ग़ौरी ने चंदावर के युद्ध (११९४ ई.) में दिल्ली के गहड़वाल वंश के शासक जयचंद को पराजित किया। मोहम्मद ग़ौरी ने भारत में विजित साम्राज्य का अपने सेनापतियों को सौप दिया और वह गज़नी चला गया। १५ मार्च १२०६ ई. को मोहम्मद ग़ौरी की गज़नी में हत्या कर दी गई। बाद मे गोरी के गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक ने गुलाम वंश की नीव डाली।