मैग्नेसाइट
मैग्नेसाइट (Magnesite) मैग्नीशियम कार्बोनेट है। क्षारीय तापरोधक खनिजों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। यह खनिज सफेद होता है और उसका आपेक्षिक घनत्व 2.9 se 3.1 है। मैग्नेसाइट के निक्षेप प्रधानत: तमिलनाडु के सेलम; मैसूर तथा उत्तरप्रदेश के अल्मोडा जिले में स्थित हैं। कुछ लघु निक्षेप कुर्ग (राजस्थान) तथा बिहार में भी प्राप्त हुए हैं। सेलम तथा मैसूर के निक्षेपों में अनुमानत: 100 फुट की गहराई तक प्राय: 10 करोड़ टन खनिज विद्यमान हैं। अल्मोड़ा के निक्षेप भी पर्याप्त विस्तृत हैं, किंतु इन निक्षेपों के संबंध में अनेक बातों का अभी ज्ञात नहीं हो सका है। सलेम का मैग्नेसाइट निक्षेप उच्च कोटि का होता है। यातायात के साधनों के अभाव के कारण इनपर कोई विशेष कार्य न किया जा सके, किंतु भविष्य में ये पर्याप्त लाभदायक सिद्ध होगें, इसमें भी कोई संदेह नहीं।
इसका उपयोग ऊष्मा प्रतिरोधक ईंटों के निर्माण, इस्पात और विद्युत् भटिठयों में आस्तर देने में और सीमेंट बनाने में होता है। इसके लवणों का व्यवहार औषधियों, कागज और लुगदी के निर्माण, उनके धोने और पेंट बनाने में होता है ।
सन्दर्भ एवं बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- Dana's Manual of Mineralogy ISBN 0-471-03288-3
- Smithsonian Rock and Gem ISBN 0-7566-0962-3
- Mineral Galleries
- Webmineral.com
- Mindat.org
- Minerals.net