मार्ग 2 (मुंबई मेट्रो)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
  मार्ग 2 (मुंबई मेट्रो)

मुम्बई मेट्रो
अवलोकन
प्रकार पारगमन प्रणाली
प्रणाली मुम्बई मेट्रो
स्थिति
  • मार्ग 2A (परिचालन)
  • Line 2B (निर्माणाधीन)
स्थान मुम्बई
टर्मिनी दहिसर
मानखुर्द
स्टेशन 37
जालस्थल मार्ग2A
मार्ग 2B
प्रचालन
प्रारंभिक 2022
मालिक मुम्बई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण
तकनीकी
लाइन की लंबाई 18.589 कि॰मी॰ (11.551 मील)
पटरियों की नाप 1,435 मि.मी. (4 फीट 8½ इंच)

मार्ग 2 (मुंबई मेट्रो) जिसे लाइन 2 और येलो लाइन के रूप में भी जाना जाता है, भारत के मुम्बई शहर में स्थित मेट्रो की एक तीव्र पारगमन प्रणाली है। यह उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित दहिसर को अंधेरी, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और चेंबूर के माध्यम से पूर्व दिशा में स्थित मांडले से जोड़ती है।[1]

निर्माण[संपादित करें]

मुंबई मेट्रो मार्ग 2 दो उप खंडों में विभाजित है। इसके पहले खंड मार्ग 2ए का निर्माण कार्य नवंबर 2016 में शुरू किया गया था। इसके निर्माण में लगभग 5 वर्षों का समय लगा और 2 अप्रैल 2022 को इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। यह दहिसर को दहानुकरवाड़ी से जोड़ती है। इसकी कुल लम्बाई लगभग 18.589 किलोमीटर है। इसमें कुल 17 स्टेशन शामिल हैं। जिनके नाम हैं- दहिसर (पूर्व), आनंद नगर, कंदरपाड़ा, मंडपेश्वर, एकसार, बोरीवली (पश्चिम), पहाड़ी एकसार, कांदिवली (पश्चिम), दहनुकरवाड़ी, वलनाई, मलाड (पश्चिम), निचला मलाड, पहाड़ी गोरेगांव, गोरेगांव (पश्चिम), ओशिवारा, लोअर ओशिवारा, दादा भाई नौरोजी नगर। इसके निर्माण के लिए अनुमानित लागत लगभग 6,410 करोड़ रुपये बताई गई है।[2][3]

इसके दूसरे खंड मार्ग 2बी का निर्माण कार्य 2023 में पूर्ण किया गया और 19 जनवरी 2023 को यह आम जनता के लिए खोल दिया गया। इसकी कुल लम्बाई लगभग 23.05 किलोमीटर है। इसमें कुल 20 स्टेशन शामिल है, जिनके नाम है- ईएसआईसी नगर, प्रेम नगर, इंदिरा नगर, नानावती अस्पताल, खीरा नगर, सारस्वत नगर, नेशनल कॉलेज, बांद्रा मेट्रो, आईटीओ बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, एमटीएनएल, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), एसजी बर्वे मार्ग, कुर्ला पूर्व, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, चेंबूर, डायमंड गार्डन, शिवाजी चौक, बीएसएनएल, मानखुर्द, मंडल। यह मुख्य रूप से दहानुकरवाड़ी को दादा भाई नौरोजी नगर, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और मानखुर्द से जोड़ती है। इसके निर्माण के लिए अनुमानित लागत लगभग 10,986 करोड़ रुपये बताई गई है।[3][4][5]

वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाएँ[संपादित करें]

वर्तमान समय में मुम्बई मेट्रो मार्ग 2 की कुल लम्बाई 42.20 किलोमीटर है, जिसमें कुल 37 स्टेशन शामिल है। इस मेट्रो मार्ग 2 का आधिकारिक रूप से स्वामित्व मुम्बई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के पास है। यह मेट्रो मार्ग अपने रास्ते में कई इंटरचेंजों के माध्यम से दूसरे मेट्रो मार्गों, उपनगरीय रेल सेवाओं और बस स्टेशनों से जुड़ती है। इसके साथ ही इस मेट्रो मार्ग पर तीन पुलों के निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है, जिनके नाम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स प्रवेशद्वार, मीठ चौकी क्रॉसिंग और वकोला नाला क्रॉसिंग होंगे। अप्रैल 2023 में मुम्बई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने इस मेट्रो मार्ग के कुछ स्टेशनों के नाम में परिवर्तन कर दिए है, जिसमें पहाड़ एकसार मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर शिमपोली कर दिया गया है, और वलनाई का नाम बदलकर वलनाई-मीठ चौकी कर दिया गया है।[6]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "MMRC gears up to start work on Metro-3". The Hindu (अंग्रेज़ी में). 20 जुलाई 2016. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  2. "Line 2A-Project Features-Stations". MMRDA. मूल से 5 October 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-06-07.
  3. "Construction of two metro lines to begin mid-monsoon". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 23 जुलाई 2016. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  4. "Mumbai Metro Red and Yellow Line and Navi Mumbai Metro will be Inagurate on 19th Jan|TGT SPECIALS". यूट्यूब.
  5. "Line 2B-Project Features-Stations". MMRDA. मूल से 26 September 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-06-07.
  6. "मुंबई की येलो लाइन मेट्रो रूट | लाइन 2A और लाइन 2B". Magicbricks Blog. 1 मई 2023. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.