भारतेन्दु विमल
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
भारतेन्दु विमल ब्रिटेन मे बसे भारतीय मूल के हिंदी लेखक है। उपन्यास `सोन मछली' के लेखक भारतेन्दु विमल बी.बी.सी. रेडियो से जुड़े हैं। कमलेश्वरजी ने इस उपन्यास को गटर गंगा की संज्ञा देते हुए इस उपन्यास की भूमिका में इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। भारतेन्दु विमल ग़ज़ल एवं कविता भी लिखते हैं। मुंबई के फिल्म जगत से जुड़े विमलजी को वर्ष 2003 के लिए अपने उपन्यास `सोन मछली' के लिए पद्मानंद साहित्य सम्मान प्राप्त हो चुका है। वे किसी भी गुटबाज़ी या वाद-विवाद का हिस्सा नहीं बनते और किसी शांत कोने में आराम से अपना काम करते रहते हैं। विमलजी ब्रिटेन भर के बहुत से कवि सम्मेलनों का कुशल संचालन भी कर चुके हैं।
[संपादित करें] यह भी देखें
- प्रवासी हिंदी साहित्य
- ब्रिटेन का प्रवासी हिंदी साहित्य
- आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास
- आधुनिक हिंदी पद्य का इतिहास
- आधुनिक हिंदी का अंतर्राष्ट्रीय विकास
- हिंदी साहित्य
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- लोकप्रिय प्रवासी कथाकार व उनकी रचनाएं
- लोकप्रिय प्रवासी कवि व उनकी कविताएँ
- यू के में हिंदी:उद्भव और विकास
|
|||||