भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर
| भारतीय प्रबंधन संस्थान |
|
|---|---|
|
|
|
| स्थापित | 1973 |
| प्रकार: | शैक्षणिक |
| डीन: | प्रो. त्रिलोचन शास्त्री |
| निदेशक: | पंकज चंद्रा |
| स्थिति: | बेंगलुरु, कर्नाटक, |
| परिसर: | 100 एकड़ |
| जालपृष्ठ: | www.iimb.ernet.in |
भारतीय प्रबंधन संस्थान, बंगलौर भारत का प्रमुख प्रबंध संस्थान है। यह संपूर्ण पत्थर की इमारत, हरे-भरे परिसर एवं भूदृश्य-पूर्ण उद्यान सहित दक्षिण बेंगलूर में 100 एकड़ के भू-भाग में स्थित है। इसकी स्थापना सन 1973 में हुई थी।
कार्यक्रम [संपादित करें]
संस्थान के दीर्घावधि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में सम्मिलित हैं –
- ध्वजपोत प्रबंध में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपी),
- सॉफ्टवेयर उद्यम प्रबंध में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीएसईएम),
- सार्वजनिक नीति एवं प्रबंध में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपीपीएम),
- एक वर्ष का पूर्णकालिक प्रबंध में कार्यपालक स्नातकोत्तर कार्यक्रम (ईपीजीपी) एवं
- प्रबंध में फैलो कार्यक्रम (एफपीएम) जो कि एक वाचस्पति कार्यक्रम है ।
इस प्रकार भाप्रसंबें प्रबंधकीय वर्गों के तीनों खंडों के लिए संबद्ध पाठ्यक्रम संचालित करता है । इन सभी कार्यक्रमों का उच्च मूल्यांकन किया गया है और भाप्रसंबें के भूतपूर्व छात्र विश्वभर में वरिष्ठ प्रबंधकीय एवं शैक्षणिक पदों पर आसीन हैं । आगे कार्यपालक शिक्षा कार्यक्रम (ईईपी) सरकार के अनेक संगठनों, सार्वजनिक एवं निजी सेक्टरों एवं गैर-सरकारी संगठनों के लिए दो दिन से लेकर एक वर्ष तक के खुले एवं कस्टमाइज़्ड कार्यक्रम संचालित करता है । कार्यरत् प्रबंध में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स कार्यक्रम (आईएमपीएम) एक अंतर्राष्ट्रीय सहयोजित कार्यपालक शिक्षा कार्यक्रम है, जो कि आईएनएसईएसडी, मैकगिल विश्वविद्यालय, लैन्कैस्टर विश्वविद्यालय एवं जापान विश्वविद्यालयों के संघ के साथ भाप्रसंबें द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है, जिसे कार्यपालक शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख नवाचार के रूप में विश्वव्यापी मान्यता प्राप्त है । भाप्रसंबें में उद्यमवृत्ति अध्ययन हेतु एन.एस. राघवन केन्द्र (एनएसआरसीईएल) उद्यमकर्ताओं और पारिवारिक व्यवसाय के मालिकों हेतु पाठ्यक्रम भी संचालित करता है ।
उत्कृष्टता [संपादित करें]
भाप्रसंबें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में लगातार भारत के श्रेष्ठ बिज़नैस स्कूलों में गिना जाता रहा है । एसएमबीजी पेरिस में स्थित परामर्श फर्म की एक इकाई एडयुनिवर्सल द्वारा नवंबर, 2008 में संचालित सर्वेक्षण में भाप्रसंबें को मध्य एशिया एवं दक्षिण एशिया में नम्बर एक बिज़नैस स्कूल का स्थान प्रदान किया । एडयुनिवर्सल द्वारा चयन, भाप्रसंबें की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और प्रभाव का समर्थन करता है, जोकि छात्रों को श्रेष्ठ बनाने के लिए बिज़नैस स्कूल की क्षमता और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में उनकी नियोजनीयता में उन्नति प्रदान करता है ।
अप्रैल 2009 में भाप्रसंबें को क्यूएस सार्वभौम श्रेष्ठ बिज़नैस स्कूल्स 2009 में एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के श्रेष्ठ दस में शामिल किया गया है : क्वैकक्वैरली सिमंड्स (क्यूएस) द्वारा प्रकाशित नियोक्ता की पसंद । भाप्रसंबें श्रेष्ठ दस में स्थान पाने वाला एकमात्र भारतीय प्रबंध स्कूल है, जिसमें सम्मिलित अन्य हैं, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, चीन एवं हाँग-काँग के बिज़नैस स्कूल । गौरतलब है कि भाप्रसंबें पूर्व वर्ष 2007-08 की रिपोर्ट में नौवें स्थान से अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए छठे स्थान पर पहुँचा । अतः आश्चर्य नहीं है कि भाप्रसंबें विश्वव्यापी स्तर के पदों हेतु एक पसंदीदा भर्ती गंतव्य होना जारी रखे है ।
भाप्रसंबें को अन्य बी-स्कूलों से अलग बनाने वाली विशेषता है, एक निश्चित उद्देश्य के रूप में विविधता के साथ ध्यानपूर्वक मिश्रित छात्रों का चयन, जिससे कि छात्र कक्षा में सैद्धांतिक अध्ययन के अतिरिक्त एक दूसरे के अनुभव से लाभान्वित होंगे, जिसके द्वारा उत्तम संवृद्ध अध्ययन का अनुभव प्राप्त होता है । भारत के सभी बी-स्कूलों की तुलना में संस्थान के पास उत्तरी अमरीका, युरोप एवं ऑस्ट्रेलिया के अनेक साझेदार विश्वविद्यालयों के साथ सबसे बड़ा छात्र विनिमय कार्यक्रम है ।
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
|
|||||