बुद्धदेव गुहा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
बुद्धदेव गुहा बांग्ला भाषा के जानेमाने कथाकार हैं। इनका जन्म २९ जून १९३६ को कोलकाता में हुआ था। इनकी अब तक १०० से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें आनन्द पुरस्कार, शरद पुरस्कार, शिरोमणि पुरस्कार और विभूतिभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये एक अच्छे गायक और चित्रकार भी हैं।[1]
संदर्भ[संपादित करें]
- ↑ वागर्थ (पत्रिका). कोलकाता: भारतीय भाषा परिषद प्रकाशन. सितम्बर-अक्टूबर २०००. प॰ ३२.