बिग अड्डा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बिग अड्डा
प्रकार उप-कम्पनी
स्थापना 2007
मुख्यालय भारत मुम्बई, भारत
गणमान्य व्यक्ति भारत राजेश साहनी, अध्यक्ष
स्वामी रिलायंस इंटरटेनमेन्ट
जालस्थल www.bigadda.com
जालस्थल का प्रकार सामाजिक जालक्रम
विज्ञापन गूगल, अंग्रेज़ी, निजी कम्पनियों के
पंजीकरण आवश्यक
उपलब्ध अंग्रेज़ी
चालू हुई अगस्त 2007
वर्तमान स्थिति 2011 से असक्रीय[1]

बिग अड्डा एक भारतीय ई-कॉमर्स जालस्थल था जिसका स्वामित्व रिलायंस इंटरटेनमेन्ट के पास था। यह रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह का एक भाग था। यह जालस्थल एक सामाजिक जालक्रम के रूप में विकसित किया गया था।

बिग अड्डा का दावा था कि प्रमुख २० नगर भारत से ४५% उपयोगकर्ता हैं जबकि ४०% लोग तीसरे टायर के शहर जैसे कि ट्यूटिकोरिन, भिलाई, गुवाहाटी, सूरत और नासिक में स्थित हैं। [2]

डाटाक्वेस्ट, जो सूचना जानकारी के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध पत्रिका है, बिग अड्डा को इंडिया-रॉक्स और भारत-स्टूडेंट्स जैसे जालस्थलों के साथ भारत के २५ बड़े प्रारंभ होने वाले जालस्थलों सम्मिलित करती है।[3]

विशेषताएँ[संपादित करें]

इस सामाजिक जालक्र्म के उपयोगकर्ता असीमित चित्रों को अपलोड कर सकते थे और उन्हें उन्हें दूसरों के साथ साझा कर सकते थे। उपयोगकर्ता इसी प्रकार से संगीत को भी अपलोड और साझा कर सकते थे और कई प्रकार के गीतों को सुन सकते थे।

इस अनुप्रयोग प्लैटफ़ॉर्म को ओपन-सोशल वी०.८ समर्थन (OpenSocial v0.8 compliance) प्राप्त था। इसमें कुछ खेल ज़पाक (एक साझेदार जालस्थल) और अन्य अनुप्रयोगों से भी शामिल थे।

फेसबुक और ट्विटर जैसे सामाजिक जालक्रमों से कड़ी चुनौती के कारण बिग अड्डा को अपनी गतिविधियों को रोकना पड़ा। [1][4][5][6][7]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Reliance closes its social network website Bigadda". intoday.in. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवंबर 2018.
  2. "BIGADDA's userbase crosses three million mark". Economic Times. 2008-11-11. मूल से 24 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-06-12.
  3. "Top Stories , Profiles". DataQuest. 2009-08-15. मूल से 2009-06-04 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-06-12.
  4. "cheating online by bigadda". Consumer Court. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवंबर 2018.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 8 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवंबर 2018.
  6. "Bigadda — Cheating in phone dealing & no after sales services during warranty period". consumercomplaints.in. मूल से 9 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवंबर 2018.
  7. "BIGADDA". complaintboard.in. मूल से 10 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवंबर 2018.