बाल्तोरो कांगरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बाल्तोरो कांगरी
Baltoro Kangri
गाशरब्रुम , ७, और सबसे दाएं में बाल्तोरो कांगरी
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई7,312 मी॰ (23,990 फीट) 
82वाँ सर्वोच्च
उदग्रता1,040 मी॰ (3,410 फीट) [1]
निर्देशांक35°38′52.69″N 76°40′11.10″E / 35.6479694°N 76.6697500°E / 35.6479694; 76.6697500निर्देशांक: 35°38′52.69″N 76°40′11.10″E / 35.6479694°N 76.6697500°E / 35.6479694; 76.6697500[2]
भूगोल
बाल्तोरो कांगरी is located in जम्मू और कश्मीर
बाल्तोरो कांगरी
बाल्तोरो कांगरी
जम्मू और कश्मीर में स्थिति
स्थानस्कर्दू ज़िला, गिलगित-बल्तिस्तान, पाक-अधिकृत कश्मीर
मातृ श्रेणीकाराकोरम
आरोहण
प्रथम आरोहणअगस्त 4, 1963[3]

बाल्तोरो कांगरी (Baltoro Kangri), जो सुनहरा सिंहासन या सुनहरा तख़्त (Golden Throne) भी कहलाता है, काराकोरम पर्वतमाला का एक ऊँचा पर्वत है जो विश्व का 82वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र के स्कर्दू ज़िले में गाशरब्रुम उपश्रेणी से दक्षिण में और चोगोलीसा पर्वत से पूर्व में स्थित है। भारत इस पूरे क्षेत्र पर सम्प्रभुता का दावा करता है। प्रसिद्ध बाल्तोरो हिमानी (ग्लेशियर), जो पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों के बाहर विश्व की पाँचवी सबसे लम्बी हिमानी है, इसी पर्वत की ढलानों से आरम्भ होती है। बाल्तोरो कांगरी की उत्तरी ढलान से अब्रूज़ी हिमानी उत्पन्न होती है। ध्यान दें कि मिलते-जुलते नाम के बावजूद यह पर्वत बाल्तोरो मुज़ताग़ का हिस्सा नहीं है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Baltoro Kangri, Pakistan". Peakbagger.com. अभिगमन तिथि 2011-11-14.
  2. "Northern Pakistan detailed placemarks in Google Earth". मूल से 4 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-03-11.
  3. Kato, Seihei (1964). "Asia, Pakistan, Baltoro Kangri". Climbs And Expeditions. American Alpine Journal. New York, NY, USA: American Alpine Club. 14 (1): 231. मूल से 15 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-06-24.