बब्बू मान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बब्बू मान
जन्म 1975Edit this on Wikidata
पेशा गायक Edit this on Wikidata

बब्बू मान (जन्मगत नाम - तेजिंदर सिंह मान, मार्च 29, 1975 का जन्म) एक पंजाबी जाट किसान परिवार में हुआ, जो कि एक पंजाबी गायक एवं गीतकार, अभिनेता और निर्माता हैं। भारत के पंजाब राज्य के फतेहगढ़ साहिब ज़िला के खंत मानपुर गांव में जन्मे बब्बू मान बचपन से ही संगीत के बड़े शौक़ीन रहे हैं, केवल सात वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपने गांव के एक स्कूल समारोह में पहली बार मंच पर गाना गाया. वे हर बात को एक संगीतकार के नज़रिये से देखते, यहां तक कि रसोई घर के बर्तनों को भी वे संगीत के साज़ बनाकर उनसे भी सुरीली तान छेड़ दिया करते थे। लगभग 16 साल की उम्र में, जब वे स्कूल (पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़) में थे, उन्होंने गीत-रचना करना सीखा. कॉलेज के बाद वे गायन और संगीत-रचना करने लगे. वे उन गिने-चुने गायकों में से हैं जो अपने सभी गीतों के बोल ख़ुद लिखते हैं। केवल 23 साल की उम्र में ही उन्होंने मावी म्यूज़िक रेकॉर्डिंग स्टूडियो के लिए गाकर अपना पहला ऐल्बम रेकॉर्ड कियाा।

करियर (पेशा)[संपादित करें]

1998 में मान ने अपने ऐल्बम सज्जन रूमाल दे गिया से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन अपने इस ऐल्बम से वे नाख़ुश थे सो उन्होंने अपने कई गानों को फिर से नए ढंग से लिखा, जिनमें से काफ़ी गानों को उनके अगले ऐल्बम में दोबारा पेश किया गया।

1999 में उनका दूसरा ऐल्बम तू मेरी मिस इंडिया रिलीज़ हुआ जो बहुत ही लोकप्रिय हुआ।

उनका तीसरा ऐल्बम साउन दी झड़ी 2001 में रिलीज़ किया गया और लोगों ने इस ऐल्बम को भी बेहद पसंद किया; सिर्फ़ भारत में ही इस ऐल्बम की दस लाख से भी अधिक प्रतियां बिकीं और उससे भी अधिक विदेशों में बिकीं.[उद्धरण चाहिए] 2003 में मान को हवायें फ़िल्म के लिए अभिनेता और संगीत निर्देशक के रूप में चुना गया, इस फ़िल्म में उन्होंने अपने चहेते गायक सुखविंदर सिंह के साथ काम किया। यह फ़िल्म बेहद क़ामयाब हुई। इसके बाद उन्होंने अपना ऐल्बम ओही चांन ओही रातां पेश किया। इस ऐल्बम को भी काफ़ी क़ामयाबी मिली, आलोचकों ने भी इसे सराहा और बिक्री भी ख़ूब हुई.'' प्यास उनका अगला ऐल्बम था।

2006 में, मान ने फ़िल्म रब ने बनायिएं जोड़ियां के लिए पहली बार पार्श्व-गायन का काम किया। मेरा ग़म उनका बेहद सफ़ल हिंदी ऐल्बम था। इसमें धीमी गति के रोमांटिक और दुखद गीत ज़्यादा थे हालांकि कुछ चुलबुले और उमंग भरे गीत भी शामिल थे। एक गीत "एक रात/वन नाइट स्टैंड" ने तो श्रोताओं को हक्का-बक्का कर दिया, पर फिर भी गीत की मन को छू लेने वाली धुन ने सबका मन मोह लिया।

नव वर्ष के ख़ास जश्न आओ सारे नचिये में मान पहली बार मंच पर नज़र आये और बेहद लोकप्रिय भी हुए. इसका भाग 1, 2008 में और भाग 2, 2009 में रिलीज़ किया गया। मान की फ़िल्म हषर... एक प्रेम कहानी (Hashar...A Love Story) उनके करियर की सबसे क़ामयाब फ़िल्म थी और उसके गाने भी बहुत लोकप्रिय हुए. हाल ही में बब्बू ने एक धार्मिक ऐल्बम सिंह बेटर दैन किंग (Singh Better Than King) रिलीज़ की है। इस ऐल्बम के एक गाने "इक बाबा नानक सी" पर सरकार द्वारा प्रतिबन्ध लगा दिया गया। तब एक टीवी सर्वेक्षण में 80% लोगों ने बब्बू मान का समर्थन किया, 6% लोगों ने गाने पर सरकार द्वारा लगाई गयी रोक का समर्थन किया और 14% लोगों ने इस सर्वेक्षण में भाग नहीं लिया। इसके बावजूद यह ऐल्बम काफ़ी सफ़ल रहा और इसकी 25 लाख से भी अधिक प्रतियां (भारत में) बिकीं. 25 मार्च 2010 को मान अपनी नयी फ़िल्म एकं -धरती की संतान (Ekam - Son of Soil) में नज़र आये. यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी चली. अब वे अत्यंत सफ़ल गायक हैं।

डिस्कोग्राफ़ी[संपादित करें]

वर्ष एलबम रिकॉर्ड लेबल

| हवाएं (साउंडट्रैक) | टी-सीरीज़ |- | 2004 | ओही चांन ओही रातां | टी-सीरीज़ |- | 2005 | प्यास | टी-सीरीज़ |- | 2006 | रब ने बनाइयां जोड़ियां (साउंडट्रैक) | टी-सीरीज़ |- | 2007 | मेरा गम | पॉइन्ट ज़ीरो |- | 2008 | आओ सारे नचिये (ट्रैक: 'सरदार') | पॉइन्ट ज़ीरो |- | 2008 | हशर... अ लव स्टोरी (साउंडट्रैक) | पॉइन्ट ज़ीरो |- | 2009 | आओ सारे नचिये 2 (ट्रैक: 'उचियां इमारतां' और आश्कों दी लाइन') | पॉइन्ट ज़ीरो |- | 2009 | सिंह बेटर दैन किंग (रेलिजियस) | पॉइन्ट ज़ीरो |- | 2010 | एकम - सन ऑफ सॉइल (साउंडट्रैक) | पॉइन्ट ज़ीरो |}

फ़िल्मों की सूची[संपादित करें]

वर्ष फिल्म चरित्र
2003 हवाएं कनपुरिया
2006 रब ने बनाइयां जोड़ियां जेली
2008 हशर... अ लव स्टोरी मनिंदर
2009 वादा रहा प्लेबैक सिंगर
2010 एकम - सन ऑफ सॉइल एकम
2010 Crook: Its Good To Be Bad प्लेबैक सिंगर

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]