बज्जिकांचल विकास पार्टी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
बज्जिकांचल विकास पार्टी बिहार में पंजीकृत एक राजनीतिक पार्टी है। इसके संस्थापक अध्यक्ष श्री देवेन्द्र राकेश एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रो. रणवीर कुमार राजन हैं । बज्जिका भाषी क्षेत्र के विकास एवं बज्जिका को भाषा का दर्जा दिलाने के लिए यह पार्टी प्रयासरत है। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार पार्टी का मुख्यालय सहजानंद नगर, भगवानपुर, एनएच २८, मुजफ्फरपुर-८४२००२ (बिहार) है। [1] हाल में भारत की जनसंख्या २०११ के दौरान बज्जिका को मातृभाषा के रुप में दर्ज कराने एवं बज्जिका अकादमी के गठन हेतु आन्दोलन करने में पार्टी सक्रिय रही है। [2]