फ्रेडरिक विंस्लो टेलर

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
वैज्ञानिक प्रबन्धन के जनक टेलर

फ्रेडरिक विंस्लो टेलर (Frederick Winslow Taylor) (२० मार्च, १८५६ - २१ मार्च, १९१५) को वैज्ञानिक प्रबन्धन का जनक माना जाता है। वे एफ डल्यू टेलर के नाम से अधिक प्रसिद्ध हैं। वे अमेरिका के मेकैनिकल इंजिनीयर थे जिन्होने औद्योगिक दक्षता (industrial efficiency) में सुधार का विधिवत अध्ययन किया। वे कुछ प्रथम प्रबन्धन-सलाहकारों मे से एक थे।

अनुक्रम

जीवनी [संपादित करें]

टेलर का जन्म एक अमेरिका के फिल्डेल्फिया के जर्मनटाउन के एक सम्पन्न परिवार में हुआ था। उनकी आरम्भिक शिक्षा उनकी माता के द्वारा हुई। उन्होने दो वर्ष तक फ्रांस और जर्मनी में अध्ययन किया और अट्ठारह माह तक यूरोप में भ्रमण किया।

स्नातक होने के उपरान्त उन्होने हारवर्ड लॉ में प्रवेश लिया।

सन्‌ 1875 में फिलाडेल्फिया नगर के एक छोटे कारखाने में यांत्रिक तथा प्रतिरूपकार (patternmaker) के पद पर इन्होंने जीवनयात्रा आरंभ की।

पाँच वर्ष पश्चात्‌ जब ये मिडवे स्टील कंपनी में काम कर रहे थे तब कार्यकर्ताओं से वादविवाद में इन्हें इस बात का अनुभव हुआ कि कारखाने के किसी कार्य में एक दिन में कितना काम होना चाहिए, इसका सही निश्चय होना आवश्यक है। इस संबंध में किए अनुसंधान के फलस्वरूप इन्होंने प्रथम तो औजारों के इस्पात पर पानी चढ़ाने (मृदुकरण, tempering) की ऐसी रीति का आविष्कार किया जिसके द्वारा उच्च गति पर धातु को काटने का कार्य संभव हो सका। द्वितीय, इन्होंने कारखानों के प्रबंध के संबंध में उस प्रणाली को विकसित और पूर्ण किया जिसको आगे चलकर वैज्ञानिक पर्याय की संज्ञा दी गई। शेष जीवन इन्होंने इसी प्रणाली के सिद्धांतों के प्रवर्तन में बिताया।

इनकी लिखी पुस्तकों में 'ऑन ऑव दि आर्ट कटिंग मेटल्स' तथा 'दि प्रिंसिपुल्स ऑव सायंटिफिक मैनेजमेंट' प्रमुख है।

इन्हें भी देखें [संपादित करें]

टेलर के कृतियाँ/प्रकाशन [संपादित करें]

टेलर ने अनेकों पुस्तकें तथा लेख लिखे। कुछ का विवरण नीचे दिया गया है-

  • 1894. Notes on Belting
  • 1895. A Piece-rate System
  • 1896. The adjustment of wages to efficiency; three papers .... New York, For the American economic association by the Macmillan company; London, S. Sonnenschein & co..
  • 1903. Shop management; a paper read before the American society of mechanical engineers. New York.
  • 1906. On the art of cutting metals, by Mr. F. W. Taylor; an address made at the opening of the annual meeting in New York, December 1906. New York, The American society of mechanical engineers.
  • 1911. Principles of Scientific Management. New York and London, Harper & brothers.
  • 1911. Shop management, by Frederick Winslow Taylor ... with an introduction by Henry R. Towne .... New York, London, Harper & Brothers.
  • 1911. A treatise on concrete, plain and reinforced: materials, construction, and design of concrete and reinforced concrete. (2d ed). New York, J. Wiley & sons.
  • 1912. Concrete costs. New York, J. Wiley & sons.

बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]