पोनमुडी

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
Ponmudi

A view from Ponmudi
ऊँचाई 1,100 m (3,609 ft)
अनुवाद പൊന്മുടി (Malayalam)
स्थिति
स्थिति Kerala, India
श्रृंखला Western Ghats
आरोहण
सरलतम मार्ग Hike

पोनमुडी (मलयालम: പൊന്മുടി[1]) (स्वर्ण शिखर) दक्षिण भारत के केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित एक पहाड़ी स्थल है. यह त्रिवेंद्रम शहर से 61 किलोमीटर दूर 1100 मीटर की ऊंचाई पर अवस्थित है. यह पश्चिमी घाट की पर्वत श्रृंखला का एक हिस्सा है जो अरब सागर के समानांतर फैला हुआ है.

अनुक्रम

[संपादित करें] पर्यटन

पोनमुडी एक पतली सड़क के माध्यम से त्रिवेंद्र से जुडी है, जिसके दोनों तरफ मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं. यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है. त्रिवेंद्रम का पर्वतारोहण तथा लंबी चढ़ाई वाली यात्रा के लिए एक अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इस क्षेत्र में चाय के बगान भी अवस्थित हैं.

पोनमुडी के समीप के अन्य आकर्षणों में गोल्डन वैली और कई सारी छोटी और तीव्र प्रवाह वाली नदियां मिलती हैं, जिनमें से कुछ तो सड़कों के आर-पार बहती दिखाई पड़ती हैं. यहां के घनी हरियाली वाले वनों में ऊष्णकटिबंधीय वनस्पतियां पाई जाती हैं. ये पहाड़ियां कई प्रकार के वन्यजीवों का आश्रय स्थल हैं. पहाड़ियों तथा कलार नदी तक पहुंचने के रास्ते गोल्डन वैली से होकर गुजरते हैं. भले ही यह प्रदेश निर्जन है पर यह छोटे पत्थरों, शीतल जल, मछलियों तथा हरे-भरे वृक्षों से भरा है.

इस क्षेत्र के अन्य आकर्षण हैं अगस्त्यर्कोदम, जो पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है, जिसकी ऊंचाई 1868 मीटर है. यह चोटी अपनी निर्जनता के लिए प्रसिद्ध है और केवल वन विभाग की अनुमति से ही यहां जाया जा सकता है. मीनमुट्टी जल-प्रपात इस क्षेत्र का एक दूसरा बड़ा आकर्षण है.

[संपादित करें] दिशाएं

पोनमुडी में शीतकालीन शाम
  • त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा समीपस्थ हवाई अड्डा है.
  • त्रिवेंद्रम सेंट्रल सबसे पास का रेलवे स्टेशन है.
  • नेदुमनगड तथा विथुरा इसके पास के बस अड्डे हैं. पोनमुडी जाने तथा वहां से वापस लौटने के लिए तिरुवनंतपुरम (थम्पनूर) या नेदुमनगड से (तिरुवनंतपुरम के सबसे निकट का पहाड़ी स्थल, जो 65 कि.मी की दूरी पर स्थित है[1]). केएसटीआरसी की बसें उपलब्ध हैं.
  • मार्ग पर लगे साइन बोर्डों से यात्रियों को पोनमुडी पहुंचने में मदद मिलती है.
  • पोनमुडी ब्रैमोर के समीप है, जो स्वयं एक पर्यटन स्थल है.
  • पोनमुडी में कई चोटियां हैं, जिनमें से एक है मोट्टा चोटी है, जो पर्वतारोहण के लिए प्रसिद्ध है.
  • पोनमुडी पेरिंगमाला गांव के अंतर्गत आता है, जो पेरिंगमाला से 36 कि.मी पर स्थित है.
  • ऊपरी आरोग्य निवास में एक हिरण उद्यान तथा एक रज्जुविहीन स्टेशन भी अस्थित है.

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

  • पश्चिमी घाट - पोनमुडी पश्चिमी घाट का एक भाग है
  • अनामुड़ी (ആനമുടി) - केरल में उच्चतम चोटी
  • अगस्त्य माला (അഗസ്ത്യമല) - केरल में दूसरी सबसे ऊंची चोटी
  • नेदुमनगड - नेदुमनगड तालुक (विकिपीडिया)
  • नेदुमनगड - नेदुमनगड थालुक

[संपादित करें] संदर्भ

[संपादित करें] बाहरी लिंक

साँचा:Thiruvananthapuram-geo-stub

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ