पास्कल का सिद्धान्त
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
पास्कल का सिद्धान्त या पास्कल का नियम द्रव स्थैतिकी में दाब से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण सिद्धान्त है। इसे फ्रांसीसी गणितज्ञ ब्लेज पास्कल ने प्रतिपादित किया था। यह सिद्धान्त इस प्रकार है -
किसी सब तरफ से घिरे तथा असंपीड्य (incompressible) द्रव में यदि किसी बिन्दु पर दाब परिवर्तित किया जाता है (घटाया या बढ़ाया जाता है) तो उस द्रव के अन्दर के प्रत्येक बिन्दु पर दाब में उतना ही परिवर्तन होगा।
[संपादित करें] उपयोग
- हाइड्रालिक प्रेस इसी सिद्धान्त पर काम करता है।
- अधिकांश बसों एवं ट्रकों में हाइड्रालिक ब्रेक में बल के प्रवर्धन के लिये इसी सिद्धान्त का उपयोग होता है।
- बांधों, जल टॉवर एवं कुओं में