निकोलस हॉल्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
निकोलस हॉल्ट

२०१५ में हॉल्ट
जन्म निकोलस काराडॉक हॉल्ट
७ दिसंबर १९८९
वॉकिंग्घम, बर्कशायर, इंग्लैण्ड
आवास हंटिंगटन बीच, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य
राष्ट्रीयता ब्रिटिश
शिक्षा सिल्विया यंग थिएटर स्कूल
रनेलाह स्कूल
पेशा अभिनेता
कार्यकाल १९९६–वर्तमान
साथी ब्रायना हॉली (२०१७–वर्तमान)
बच्चे
संबंधी एना नीगल[1] (ताई)

निकोलस काराडॉक हॉल्ट (जन्म: ७ दिसंबर १९८९) एक इंग्लिश अभिनेता हैं। उनके उल्लेखनीय कार्यों में बड़े-बजट वाली मुख्यधारा की प्रस्तुतियों में सहायक भूमिकाओं के अतिरिक्त अमेरिकी और ब्रिटिश फिल्म उद्योग की विभिन्न परियोजनाओं में स्वतंत्र भूमिकाएं शामिल हैं। उन्हें ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड समेत इस तरह के कई पुरस्कारों के नामांकन प्राप्त है। फ़ोर्ब्स पत्रिका की २०१२ की ३० अंडर ३० सूची में हॉल्ट को शामिल किया गया था।

बर्कशायर के वोकिंघम में जन्मे और पले-बढ़े, हॉल्ट को छोटी उम्र से अभिनय के लिए आकर्षित किया गया था और एक बच्चे के रूप में स्थानीय थिएटर प्रस्तुतियों में दिखाई दिया। उन्होंने १९९६ की फिल्म इंटिमेट रिलेशन्स में सात साल की उम्र में अपना स्क्रीन डेब्यू किया और १९९८ से २००१ के बीच कई टेलीविजन कार्यक्रमों में दिखाई दिए। २००२ की कॉमेडी ड्रामा फिल्म अबाउट अ बॉय में उन्होंने मार्कस ब्रेवर की सफल भूमिका निभाई,[2] जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार के क्रिटिक्स च्वाइस मूवी पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। हालाँकि वह शुरू में अंग्रेजी का अध्ययन करना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने का निश्चय किया, और सिल्विया यंग थिएटर स्कूल में दाखिला लिया।

हॉल्ट को ई४ किशोर-नाटक श्रृंखला स्किन्स में टोनी स्टोनम के रूप में अपनी भूमिका के लिए व्यापक पहचान मिली।[3] यद्यपि हॉल्ट अपने चरित्र के बारे में बहुत सकारात्मक नहीं थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए काफी प्रशंसा प्राप्त की, और अपने अभिनय के लिए एक गोल्डन निम्फ पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त किया।[4] वयस्क भूमिकाओं में उनका आगमन २००९ की ड्रामा फिल्म अ सिंगल मैन से हुआ, जिसके लिए उन्होंने बाफ्टा राइजिंग स्टार अवार्ड नामांकन अर्जित किया।[5] २०१० की फंतासी साहसिक फिल्म क्लैश ऑफ़ द टाइटन्स में भी हॉल्ट की भूमिका को खूब सराहा गया। उन्हें मैथ्यू वॉन की २०११ की सुपरहीरो फिल्म एक्स-मेन: फर्स्ट क्लास में म्यूटेंट हैंक मैककॉय के रूप में कास्ट किया गया था, एक ऐसी भूमिका जिसे उन्होंने श्रृंखला की बाद की कई फ़िल्मों में दोहराया।[6][7]

फिल्मों के अतिरिक्त, हॉल्ट ने लियोनेड स्टूडियो के २०१० के एक्शन रोल-प्लेइंग गेम फैबल तृतीय में इलियट के चरित्र को आवाज़ दी, २००९ के वेस्ट एंड प्ले न्यू बॉय में दिखाई दिए,[8][9][10] और टीनएज कैंसर ट्रस्ट और क्रिश्चियन एड जैसे कई परोपकारी संगठनों से जुड़े हुए हैं।

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Clarke, Donald (30 अक्टूबर 2015). "From Skins to Mad Max, Nicholas Hoult knows how to pick a role". London: The Irish Times. मूल से 31 अक्टूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2018. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  2. "About a Boy (2002)". Rotten Tomatoes. मूल से 27 नवम्बर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 फ़रवरी 2018.
  3. Jeffery, Morgan (5 अगस्त 2015). "All 27 stars of Skins: Whatever happened to E4's teen tearaways?". Digital Spy. मूल से 22 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 फ़रवरी 2018.
  4. "Television Philips Audience Award in 2009". British Academy of Film and Television Arts. मूल से 8 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 फ़रवरी 2018.
  5. "Nicholas Hoult: From 'Boy' to 'Man'". Variety. 22 अक्टूबर 2010. मूल से 9 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 फ़रवरी 2018.
  6. "X-Men: First Class (2011) - Nicholas Hoult through the years". The Daily Telegraph. 4 अक्टूबर 2014. मूल से 16 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 फ़रवरी 2018.
  7. Sciretta, Peter (8 जुलाई 2010). "Nicholas Hoult Cast as Beast in X-Men: First Class". /Film. मूल से 17 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 फ़रवरी 2018.
  8. Jury, Louise (18 March 2009). "Fans of Skins TV show rush to see New Boy in the West End". London Evening Standard. मूल से 19 October 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 October 2016.
  9. Gardner, Lyn (20 मार्च 2009). "New Boy". The Guardian. मूल से 9 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 फ़रवरी 2018.
  10. Cavendish, Dominic (20 मार्च 2009). "New Boy at the Trafalgar 2 Studios, review". The Daily Telegraph. मूल से 9 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 फ़रवरी 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]