धारावी (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
धारावी

प्रहार का पोस्टर
निर्देशक सुधीर मिश्रा
अभिनेता ओम पुरी,
शबाना आज़मी,
माधुरी दीक्षित,
संगीतकार रजत ढोलकिया
प्रदर्शन तिथियाँ
9 अप्रैल, 1993
देश भारत
भाषा हिन्दी

धारावी सुधीर मिश्रा द्वारा लिखित और निर्देशित 1993 की हिन्दी फिल्म है। यह फिल्म राष्ट्रीय चलचित्र विकास निगम और दूरदर्शन का संयुक्त उत्पादन है। मुख्य भूमिकाओं में शबाना आज़मी और ओम पुरी है और फिल्म की कहानी धारावी झुग्गी बस्ती पर केन्द्रित है।

संक्षेप[संपादित करें]

राज करण (ओम पुरी) एक बेतरतीब टैक्सी चालक है, जो किसी भी तरह बम्बई जैसे बड़े महानगर में रहने के लिए हर दिन टैक्सी चलाता है। वह धारावी में अपनी पत्नी (शबाना आज़मी) के साथ एक किराये के कमरे में रहता है, जो दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में से एक है, जहां फिल्म की कहानी चलती है।

फिल्म उसकी किस्मत को दिखाती है कि कैसे वो गरीबी से बाहर निकलने की कोशिश करता है। वो कई योजना बनाता है और अपने सारे पैसे एक संदिग्ध योजना में निवेश करता है, जो अंततः व्यर्थ जाती है। वो राजनेता और स्थानीय गुंडों की नजर में भी आ जाता है, फिर भी उसके सपने जारी हैं ...

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

संगीत: रजत ढोलकिया (केवल पार्श्व संगीत मौजूद)

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

धारावी इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर