दही
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
| दही, पूर्ण वसा पोषक मूल्य प्रति 100 ग्रा.(3.5 ओंस) |
||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| उर्जा 60 किलो कैलोरी 260 kJ | ||||||||||||||||
|
||||||||||||||||
| (*) लैक्टोज़ की मात्रा भंडारण के दौरान घटती है. प्रतिशत एक वयस्क हेतु अमेरिकी सिफारिशों के सापेक्ष हैं. स्रोत: USDA Nutrient database |
||||||||||||||||
दही एक दुग्ध-उत्पाद है जिसका निर्माण दूध के जीवाणुज किण्वन द्वारा होता है। लैक्टोज का किण्वन दुग्धामल (लैक्टिक अम्ल) बनाता है, जो दूध प्रोटीन से प्रतिक्रिया कर इसे दही मे बदल देता है साथ ही इसे इसकी खास बनावट और विशेष खट्टा स्वाद भी प्रदान करता है। सोया दही, दही का एक गैर दुग्ध-उत्पाद विकल्प है जिसे सोया दूध से बनाया जाता है।
लोग खाने में दही का प्रयोग पिछले कम से कम 4500 साल से कर रहे हैं। आज इसका सेवन दुनिया भर में किया जाता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन , विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है।