त्सोंगमो झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
त्सोंगमो झील
त्सोंगमो झील is located in पृथ्वी
त्सोंगमो झील
त्सोंगमो झील
स्थानपूर्व सिक्किम ज़िला, सिक्किम, भारत
निर्देशांक27°22′31″N 88°45′50″E / 27.37528°N 88.76389°E / 27.37528; 88.76389निर्देशांक: 27°22′31″N 88°45′50″E / 27.37528°N 88.76389°E / 27.37528; 88.76389
द्रोणी देश भारत
औसत गहराई15 मीटर (50 फ़ुट)
सतही ऊँचाई3,780 मीटर (12,400 फ़ुट)
हिमीकरणसर्दियों में

त्सोंगमो झील या चंगू झील भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व सिक्किम ज़िले में स्थित एक झील है। ३,७८० मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस झील का पानी पास की हिमानियों (ग्लेशियर) से आता है। यह सिक्किम की प्रान्तीय राजधानी गंगटोक से ४० किमी दूर है। यहाँ से उत्तर में सड़क मेनमेचो झील से होती हुई नाथू ला (दर्रे) की ओर निकलती है जिसके पार तिब्बत की चुम्बी घाटी स्थित है। पूर्व-पूर्वोत्तर में तिब्बत की सरहद केवल ५ किमी दूर है। सर्दियों में इस झील की सतह जम जाती है।[1]

झील के कुछ दृश्य[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. deBruyn, Pippa; Bain, Keith; Venkatram, Niloufer; Joshi, Shonar (4 मार्च 2008). Frommer's India (Frommer's Complete) Archived 2013-10-09 at the वेबैक मशीन. Hoboken, New Jersey, USA: Frommer's. p. 586. ISBN 978-0-470-16908-7. Retrieved 2009-11-29.