तुला तारामंडल
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
तुला या लीब्रा (अंग्रेज़ी: Libra) तारामंडल राशिचक्र का एक तारामंडल है। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक तराज़ू के रूप में दर्शाया जाता था। यह तारामंडल काफ़ी धुंधला है और इसके तारे पृथ्वी से ज़्यादा रोशन नहीं लगते। इसमें शामिल ग्लीज़ ५८१ तारे का अपना ६ ग्रहों वाला ग्रहीय मण्डल है, जिसमें से एक उस तारे के वासयोग्य क्षेत्र में स्थित है।
तारे [संपादित करें]
तुला तारामंडल में छह मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें ४६ तारे ज्ञात हैं। इसके चार सबसे रोशन तारे एक चकोर बनाते हैं और इस प्रकार हैं -
| तारे का नाम | अंग्रेज़ी नाम | बायर नामांकन | नाम का अर्थ | टिपण्णी |
|---|---|---|---|---|
| ज़ुबन अल-जनुबी | Zubenelgenubi | α Librae | दक्षिणी पंजा | आँख से यह एक तारा लगता है लेकिन दूरबीन से देखने पर ज्ञात होता है के यह द्वितारा (दो तारों का) मण्डल है |
| ज़ुबन अल-शमाली | Zubenelschamali | β Librae | उत्तरी पंजा | |
| ज़ुबन अल-अक़्रब | Zubenelakrab | γ Librae | बिच्छु का पंजा | |
| ब्रैकियम | Brachium | σ Librae | यह वास्तव में दो तारों का (द्वितारा) मण्डल है जो एक दुसरे की परिक्रमा कर रहें हैं, जिस से इसके प्रकाश में उतार-चढ़ाव प्रतीत होता है |