तावीज़
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
तावीज़ या जंतर ऐसी किसी वस्तु को कहते हैं जो सौभाग्य लाने के लिए या दुर्भाग्य और बुरी नज़र से बचाने के लिए रखी जाए। यह किसी भी प्रकार की वस्तु हो सकती है, जैसे की काला धागा, रत्न, मूर्तियाँ, रुद्राक्ष, सिक्के, चित्र, अंगूठियाँ, पौधे, वग़ैराह। भारतीय उपमहाद्वीप में अक्सर यह किसी माला में कोई धार्मिक वस्तु पिरो के बनाए जाते हैं, जैसे कि रुद्राक्ष या एक छोटी सी थैली में बंद किसी मन्त्र या आयत की पर्ची। यह किसी धार्मिक ग्रन्थ या लेख के रूप में भी हो सकती है, जैसे किसी बीमार के तकिये के नीचे अक्सर हनुमान चालीसा रख दी जाती है।[1][2][3]
[संपादित करें] अन्य भाषाओँ में
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ Comprehensive English-Hindi dictionary, Bholanath Tiwari, Amaranath Kapur, Vishvaprakash Gupta, Kitabghar Prakashan, 1998, ISBN 9788170164135, ... Amulet ... a sacred protecting symbol तावीज़; any supposedly protective intonation जंतर ...
- ↑ History, Religion and Culture of India, S. Gajrani, Gyan Publishing House, 2004, ISBN 9788182050600, ... People hang little silver or copper Jantar (amulets) around the child's neck to ward off the bad effect of evil stars ...
- ↑ Paintings and Lifestyles of Jammu Region: From 17th to 19th Century A.D, Raj Kumar, Gyan Books, 2006, ISBN 9788178354415, ... These multicoloured thread carries different type of taweez or amulet were used to wear against the evil spell. But it was a common feature among both the male and female of the period ...