डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(डिजिटल प्रौद्योगिकी से अनुप्रेषित)
|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। |
डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स की एक शाखा है जिसमें विद्युत संकेत अंकीय होते हैं। अंकीय संकेत बहुत तरह के हो सकते हैं किन्तु बाइनरी डिजिटल संकेत सबसे अधिक उपयोग में आते हैं। शून्य/एक, ऑन/ऑफ, हाँ/नहीं, लो/हाई आदि बाइनरी संकेतों के कुछ उदाहरण हैं। जबसे एकीकृत परिपथों (इन्टीग्रेटेड सर्किट) का प्रादुर्भाव हुआ है और एक छोटी सी चिप में लाखों करोंड़ों इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ भरी जाने लगीं हैं तब से डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक बहुत महत्वपूर्ण हो गयी है। आधुनिक व्यक्तिगत कम्प्यूटर (पीसी) तथा सेल-फोन, डिजिटल कैमरा आदि डिजिटल इलेक्ट्रॉनिकी की देन हैं। अंकीय इलेक्ट्रॉनिकी ने सिगनल-प्रोसेसिंग को एक नया आयाम दिया है जिसे डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग (अंकीय संकेत प्रक्रमण) कहते हैं। एनालाग सिगनल प्रोसेसिंग की तुलना में यह बहुत ही सुविधाजनक व प्रभावकारी है।
संदर्भ [संपादित करें]
इन्हें भी देखें [संपादित करें]
- आंकिक संकेत प्रसंस्करण (डिगिटल सिग्नल प्रोसेसिंग)
- अनुरूप एलेक्ट्रॉनिकी (अनलॉग एल्क्ट्रॉनिक्स)
- 4000 श्रेणी के एकीकृत परिपथों की सूची
बाहरी सूत्र [संपादित करें]
| विकिमीडिया कॉमन्स पर डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स से सम्बन्धित मीडिया है। |
- Lessons in Electric Circuits - Volume IV (Digital)
- MIT OpenCourseWare introduction to digital design class materials ("6.004: Computation Structures")
- Free Digital Logic Simulation CAD Tool
- LogicCircuit – is free educational software for designing and simulating digital logic circuits.
|
|||||||||||