एकीकृत परिपथ

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
ऐटमेल (Atmel) की एक आईसी जिसमें स्मृति ब्लॉक, इन्पुट-ऑउटपुट एवं तर्क के ब्लॉक देखे जा सकते हैं। यह एक ही चिप में पूरा तन्त्र (System on Chip) है।
माइक्रोचिप (Microchips) कम्पनी की इप्रोम (EPROM) स्मृति

एलेक्ट्रॉनिकी में एकीकृत परिपथ या इन्टीग्रेटेड सर्किट (IC) को माइक्रोसर्किट (सूक्ष्मपरिपथ), माइक्रोचिप, सिलिकॉन चिप, या केवल चिप के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अर्धचालक पदार्थ के अन्दर बना हुआ एलेक्ट्रॉनिक परिपथ ही होता है जिसमें प्रतिरोध, संधारित्र आदि पैसिव कम्पोनेन्ट (निष्क्रिय घटक) के अलावा डायोड, ट्रान्जिस्टर आदि अर्धचालक अवयव निर्मित किये जाते हैं। जिस प्रकार सामान्य परिपथ का निर्माण अलग-अलग (डिस्क्रीट) अवयव जोड़कर किया जाता है, आईसी का निर्माण वैसे न करके एक अर्धचालक के भीतर सभी अवयव एक साथ ही एक विशिष्ट प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्मित कर दिये जाते हैं। एकीकृत परिपथ आजकल जीवन के हर क्षेत्र में उपयोग में लाये जा रहे हैं। इनके कारण एलेक्ट्रानिक उपकरणों का आकार अत्यन्त छोटा हो गया है, उनकी कार्य क्षमता (परफार्मैन्स) बहुत अधिक हो गयी है एवं उनकी शक्ति (पॉवर) की जरूरत बहुत कम हो गयी है।

संकर एकीकृत परिपथ भी लघु आकार के एकीकृत परिपथ होते हैं किन्तु वे अलग-अलग अवयवों को एक छोटे बोर्ड पर जोड़कर एवं एपॉक्सी आदि में जड़कर (इम्बेड करके) बनाये जाते हैं। अतः ये मोनोलिथिक आई सी से भिन्न हैं।

[संपादित करें] कुछ प्रसिद्ध एप (ICs)

  • 555 टाइमर आइसी - लोकप्रिय टाइमर आइसी है। यह अन्य कामों के अलावा मुख्यतः ए-स्टेबल मल्टीवाइब्रेटर एवं मोनो-स्टेबल मल्टीवाइब्रेटर बनाने के लिये काम आता है।

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

General topics
Related devices and terms
IC device technologies
Other


[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ

सामान्य

Author S.P. Marsh

श्रव्य-दृश्य (Audio video)

छवियाँ

आइसी के डाई का फोटो