जैसीनगर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

जैसीनगर मध्य प्रदेश के सागर जिले का एक नगर है। जैसीनगर सागर जिले की एक तहसील तथा विकासखंड है।[1]

जैसीनगर
Jaisinagar
{{{type}}}
जैसीनगर is located in मध्य प्रदेश
जैसीनगर
जैसीनगर
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 23°37′N 78°34′E / 23.61°N 78.57°E / 23.61; 78.57निर्देशांक: 23°37′N 78°34′E / 23.61°N 78.57°E / 23.61; 78.57
देश भारत
प्रान्तमध्य प्रदेश
ज़िलासागर ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल7,848
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड470125
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडIN-MP
वाहन पंजीकरणMP 15

इतिहास[संपादित करें]

जैसीनगर की स्थापना 16 संवत में गढ़पहरा के राजपूत राजा जयदेवसिंह दांगी ने की थी और एक  सेनिको की छावनी के लिए  4/5 एकड मै एक किला बनवाया था और एक विसाल तालाब का  निर्माण भी किया था जो आज  भी है और मंदिर की  स्थापना भी की थी  यह पर दांगी राजपूत राजाओं का विशाल सेनिक दस्ता रहता था   उस समय यह एक नगर के रुप मै  विकसित था  इसके बाद मै दांगी राजाओं ने सन् 1828 मै यह राघुनाथ राव की विधवा पत्नी रुकमा बाई को दे दिया था  जहाँ प्रबंधक के रूप में  गनपतराव को नियत किया गया था 3 साल बाद रुकमा बाई ने  नगद धन लेकर गंनपतराव को दे दिया था दांगी राजपूत राजाओं ने   30 गॉब की जागीर महाराष्ट्र  के  वाकाटक पंडितो  को दे दिया उनके वंशज आज भी रहते है दांगी राजाओं का प्रभुत्व पूरे सागर क्षेत्र पर था।[2]

जनसंख्या[संपादित करें]

जैसीनगर मध्य प्रदेश के सागर जिले की सागर तहसील में स्थित एक बड़ा गाँव है जिसमें कुल 1664 परिवार रहते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार जैसीनगर गाँव की जनसंख्या 7848 है, जिसमें 4149 पुरुष हैं, जबकि 3699 महिलाएँ हैं।

जैसीनगर गांव में मध्य प्रदेश की तुलना में साक्षरता दर अधिक है। 2011 में, मध्य प्रदेश के 69.32% की तुलना में जैसीनगर गाँव की साक्षरता दर 79.71% थी। जैसीनगर में पुरुष साक्षरता दर 86.24% है जबकि महिला साक्षरता दर 72.32% है।[3]

परिवहन[संपादित करें]

जैसीनगर सडको के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। सागर के लिए यहां से दैनिक बस सेवा उपलब्ध रहती हैं। सडको के माध्यम से जैसीनगर सिलवानी, उदयपुरा, साईखेडा, गाडरवाडा से जुड़ा हुआ है।

संदर्भ[संपादित करें]