जागो पार्टी

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जागो पार्टी भारत का एक राजनैतिक दल है जिसकी स्थापना अगस्त २००७ में कुछ गैर-राजनैतिक और समर्पित लोगों द्वारा की गई. भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा इसको जनवरी २००८ में पंजीकृत किया गया. पार्टी को वर्तमान में पूरे देश में २ लाख से अधिक लोगों का समर्थन प्राप्त है और यह संख्या निरंतर बढती जा रही है.

पार्टी का गठन हमारे देश को तोड़ने, लूटने और अन्दर ही अन्दर खोखला करने वाली घटिया राजनीती को जवाब देने के लिए किया गया, जिससे हमारे देश के नेताओं को यह समझ आ सके कि जनता अब चुपचाप बैठकर सब सुनती और देखती नही रहेगी, वह अगर वोट देना जानती है तो चुनाव लड़ना भी. इसकी नीतियाँ उदारवाद पर आधारित हैं जो बहुत कुछ नव-उदारवाद (ब्रिटेन, मार्गरेट थेचर काल) और नव-रूढिवाद (संयुक्त राज्य अमेरिका, १९६०-७० का दशक) का ही एक मिला जुला रूप है.

पार्टी के एजेंडे पर प्रथम छह बिन्दु हैं:

- आरक्षण किसी के लिए नही, नौकरी सभी के लिए, मुफ्त शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से.

- आतंकवाद, भ्रष्टाचार, हत्या और बलात्कार के लिए मौत की सज़ा. तीन महीनों में कोर्ट के फैसले.

- भ्रष्टाचार-ग्रस्त सब्सिडियाँ ख़त्म. सभी वोटरों को रु. ६०० प्रति माह इसके एवज में.

- सभी कस्बों और गांवों में २४ घंटे बिजली की आपूर्ति, आरामदायक ट्रेन यात्रा निजीकरण द्वारा, कम सरकारी गतिविधियों और अधिक निजी उद्योग.

- रु. ४ लाख प्रतिवर्ष तक कोई आयकर नही, करों की संख्या में और दरों में कटौती.

- हर क्षेत्र में सरकार के दखल को ख़त्म करना और कुछ बुनियादी सेवाओं और क्षेत्रों को छोड़कर सभी सरकारी विभागों को बंद करना.

अनुक्रम

सदस्यता [संपादित करें]

इच्छुक व्यक्ति निम्नलिखित तीन सदस्यता प्रकारों में से किसी एक को चुन सकते हैं:

१. विशेषाधिकार प्राप्त सदस्यता: यदि आप चार पहिया गाड़ी के मालिक हैं तो आपके लिए विशेषाधिकार प्राप्त सदस्यता आदर्श रहेगी. इसका सदस्यता शुल्क एक वर्ष के लिए पाँच हज़ार रुपये (रु. ५०००/-) है.

२. दाता सदस्यता: यदि आप दो पहिया गाड़ी के मालिक हैं तो आपके लिए दाता सदस्यता आदर्श रहेगी. इसका सदस्यता शुल्क एक वर्ष के लिए एक हज़ार रुपये (रु. १०००/-) है.

३. सक्रिय सदस्यता: अन्य सभी मित्रों के लिए सक्रिय सदस्यता है जिसका वार्षिक शुल्क एक सौ रुपये मात्र (रु. १००/-) है.

ये विभिन्न श्रेणियों विशुद्ध रूप से वैकल्पिक हैं. ये सदस्यों की वित्तीय क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए और पार्टी के लिए फंड इकठ्ठा करने के उद्देश्य से बनाई गई हैं.

(अधिक जानकारी के लिए जागो पार्टी की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएँ !)

भारत का नेतृत्व करें,चुनाव लड़ें [संपादित करें]

जागो पार्टी शिक्षित और मध्यम वर्ग के लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है. निचले तबके के लोगों ने भी हमारी मुफ्त अंग्रेज़ी मध्यम शिक्षा और ६०० रु. प्रति माह स्कीम का स्वागत किया है. हमने विधानसभा और संसदीय चुनावों के लिए उम्मीदवारों को छांटना शुरू कर दिया है. जागो पार्टी की तरफ़ से चुनाव लड़ने के लिए, आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना चाहिए:

1) आप जागो पार्टी की नीतियों में विश्वास करते हों.

(2) आपकि आयु 25 वर्ष हो.

(3) आपके ख़िलाफ़ किसी भी अदालत में आपराधिक मुकदमा न दर्ज हो/ चल रहा हो..

(4) आप चयनित निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव अभियान चलाने में सक्षम हों.

(5) हम दो या उससे कम बच्चों वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देंगे.

(अधिक जानकारी के लिए जागो पार्टी की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएँ !)

आपके सवालों के जवाब [संपादित करें]

जागो पार्टी के पीछे कौन लोग हैं?क्या पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है?पार्टी में अधिकारियों का चयन कैसे होता है? आपकी नीतियाँ और सुझाव तो अच्छे हैं पर क्या ऐसा किया जा सकता है?अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर जागो पार्टी का रुख क्या है? आप हमारी शिक्षा प्रणाली में अंग्रेज़ी माध्यम से शिक्षा के अलावा और क्या बदलाव लाना चाहते हैं? क्या अंग्रेज़ी माध्यम से शिक्षा देने से हमारी संस्कृति खतरे में नही पड़ जाएगी? कुछ जातियों के साथ सदियों से भेदभाव होता आया है, आरक्षण नीति इस भेदभाव द्वारा पैदा हुई खाई को पाटने के लिए लाई गई थी आप इसका विरोध क्यों कर रहे हैं? आतंकवाद से लड़ने के लिए आपको पोटा जैसा क़ानून क्यों चाहिए? आप पुलिस को और अधिक शक्तियां देने के पक्षधर क्यों हैं? कश्मीर समस्या पर आपका रुख क्या है? आप प्रवासी भारतीयों को मतदान का अधिकार क्यों देना चाहते हैं? ३ महीनों में कोर्ट के फैसले आप कैसे सुनिश्चित करेंगे? और इतने सारे लंबित मामले हैं उनका क्या होगा? सभी वोटरों को छः सौ रूपए (रु. ६००/-) प्रति माह की सब्सिडी देने के पीछे क्या तर्क है? जागो पार्टी के अनुसार भारत में बेरोज़गारी और गरीबी के क्या कारण हैं? कराधान में आप क्या बदलाव लाना चाहते हैं? टैक्स दरों में कटौती से होने वाली आय में कमीं की पूर्ति आप कैसे करेंगे? आप भारत में प्रदूषण कैसे कम करेंगे? भारत पिछले पचास सालों से गुट-निरपेक्षता की नीति अपनाता आया है, आप इसको क्यों हटाना चाहते हैं?

इस तरह के आपके सभी सवालों के जवाब आप जागो पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं, कृपया नीचे दी गई लिंक का उपयोग करें !

आधिकारिक लिंक [संपादित करें]

१. जागो पार्टी आधिकारिक वेबसाईट (http://www.jago.in)

२. जागो पार्टी हिन्दी वेबसाईट (http://www.jagobhopal.blogspot.com)

३. Jago Party on English Wikipedia.

यह भी देखें [संपादित करें]

कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी